यह टेस्ट सीरीज 2025-27 आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र का हिस्सा है
डिजिटल डेस्क न्यूज़। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से खेला जाना है। यह टेस्ट सीरीज 2025-27 आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र का हिस्सा है। टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है। रोहित-विराट के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद गिल का यह बतौर कप्तान पहला दौरा होगा। वहीं, उप-कप्तान विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को बनाया गया है। इस तरह रोहित-कोहली के बिना पहली बार भारत टेस्ट सीरीज खेलने उतरने वाला है। इससे भारतीय क्रिकेट के लिए एक नए युग की शुरुआत का भी संकेत है। इस बीच बीसीसीआई ने अपने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।




















Discussion about this post