ग्लोबल स्तर पर हुए सर्वे में आई यह संभावना
यह सर्वे जुलाई से सितंबर तिमाही में नौकरियों को लेकर हुआ
डिजिटल डेस्क न्यूज़। भारत के कुछ सेक्टर में अगली तिमाही में नई भर्ती की संभावना बन रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मैनपॉवरग्रुप एंप्लॉयमेंट आउटलुक ने इस साल अप्रैल में एक सर्वे किया। यह सर्वे जुलाई से सितंबर तिमाही में नौकरियों को लेकर है। यह सर्वे ग्लोबल स्तर पर हुआ है। नेट एंप्लॉयमेंट आउटलुक में यूएई के बाद भारत दूसरे स्थान पर है। कुछ खास सेक्टर ऐसे हैं जहां अगली तिमाही में नई भर्तियां अधिक होने की संभावना है।मैनपॉवरग्रुप इंडिया और मिडल ईस्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप गुलाटी ने कहा, ऐसे समय जब हम 2025 की तीसरी तिमाही में प्रवेश कर रहे हैं, भारत का एंप्लॉयमेंट आउटलुक काफी मजबूत है। यहां का नेट एंप्लॉयमेंट आउटलुक 42% है, जो दुनिया में सबसे अधिक अंक वाले देशों में है। हालांकि पिछली तिमाही से इसमें थोड़ी गिरावट है लेकिन सालाना आधार पर देखें तो आउटलुक में 12 अंकों का सुधार हुआ है।सर्वे में 54% एम्प्लॉयर ने कहा कि वे नई हायरिंग करेंगे, 32% ने कहा कि वे न कोई नई भर्ती करेंगे, न ही किसी की छंटनी करेंगे। 12% ने छंटनी करने की बात कही तो दो प्रतिशत ने कहा कि इसे लेकर अभी वे कुछ नहीं कह सकते। अप्रैल 2025 में यह सर्वेक्षण किया गया। इसके लिए 3146 एम्प्लॉयर से बात की गई।




















Discussion about this post