स्टोलन 2018 में असम के करबी अंगलोंग जिले में हुई एक दुखद लिंचिंग की घटना से प्रेरित है।
यह 90 मिनट की थ्रिलर फिल्म दर्शकों को सामाजिक मुद्दों पर सोचने पर मजबूर करती है।
डिजिटल डेस्क न्यूज़। सिनेमा के बदलते दौर में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक सीरीज लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। इन्हीं में स्त्री वेदा और अपूर्वा जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ चुके अभिषेक बनर्जी की फिल्म स्टोलन ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो गई है।
फिल्म को काफी पॉजीटिव रिव्यूज मिल रहे हैं। फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जो इसे देखने लायक बनाती है। आइए बताते हैं क्या थी वो असली घटना जिसने डायरेक्टर को किया प्रेरित।
स्टोलन 2018 में असम के करबी अंगलोंग जिले में हुई एक दुखद लिंचिंग की घटना से प्रेरित है। इस घटने में नीलोत्पल दास और अभिजीत नाथ, जो करबी अंगलोंग से गुजर रहे थे, को गलत तरीके से बच्चा चोर समझ लिया गया। एक वायरल व्हाट्सएप मैसेज ने गांव वालों में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाई, जिसके चलते डर और गुस्से में लोगों ने दोनों को गाड़ी से खींचकर लाठी-डंडों और पत्थरों से मार डाला था।यह 90 मिनट की थ्रिलर फिल्म दर्शकों को सामाजिक मुद्दों पर सोचने पर मजबूर करती है। अभिषेक बनर्जी की दमदार परफॉर्मेंस और करण तेजपाल का बारीक निर्देशन इसे जरूर देखने लायक बनाते हैं।




















Discussion about this post