– भारत जी-7 का सदस्य नहीं है
– कनाडा के प्रधानमंत्री के बुलावे पर भारत आउटरीच पार्टनर के रूप में शामिल
डिजिटल डेस्क न्यूज़। कनाडा में जी-7 सम्मेलन का आयोजन होने वाला है। कनाडा के पीएम मार्क कार्नी के विशेष निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Canada Visit) भी इस सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे हैं। हालांकि भारत जी-7 का सदस्य नहीं है, लेकिन कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बुलावे पर भारत आउटरीच पार्टनर के रूप में समिट में शामिल हो रहा है।
हालांकि, जी-7 सम्मलेन से पहले खालिस्तानी समर्थकों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) का गुस्सा उन पर फूट पड़ा है।हरदीप सिंह पुरी ने खिलास्तानी प्रदर्शनकारियों (Khalistani Protest in Canada) को ‘किराए का टट्टू’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।




















Discussion about this post