– केदारनाथ में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं के बाद डीजीसीए ने नियमों को सख्त किया
डिजिटल डेस्क न्यूज़। धार्मिक स्थल केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर सेवा को लेकर सुरक्षा के लिहाज से सख्त कदम उठाया गया है। बता दें केदारनाथ में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं के बाद डीजीसीए ने नियमों को सख्त कर दिया है।
हेलीकॉप्टर सेवाएं अब केवल साफ मौसम में ही चलेंगी। निगरानी के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जिसमें डीजीसीए यूकाडा और मौसम विभाग के अधिकारी तैनात रहेंगे। आईआरसीटीसी से बुकिंग करने वालों को प्राथमिकता मिलेगी और अनुभवी पायलट ही हेलीकॉप्टर चलाएंगे। आज मंगलवार से सेवाएं फिर शुरू हो जाएंगी।आखिरकार हेली दुर्घटनाओं में 50 से अधिक मौत होने के बाद डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (डीजीसीए) कार्यालय सक्रिय हुआ है। डीजीसीए ने अब केदारनाथ धाम में हेली सेवाओं के संचालन के लिए नियम कड़े कर दिए हैं।



















Discussion about this post