-अमरनाथ यात्रा 2025 को “नो फ्लाईंग जोन” घोषित किया,
-सुरक्षा के मद्देनजर जम्मू कश्मीर सरकार ने उठाया कदम
-अलर्ट मोड पर खुफिया एजेंसियां
डिजिटल डेस्क न्यूज़।
जम्मू कश्मीर में पहलगाम की आतंकी घटना के बाद सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही नहीं की जा रही है।
इसी क्रम में जम्मू कश्मीर सरकार ने अमरनाथ यात्रा 2025 की सुरक्षा के मद्देनजर यात्रा मार्ग को नो फ्लाईंग जोन घोषित किया है।
जानकारी मिली है कि 1 जुलाई से 10 अगस्त तक ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी रहेगी, केवल सुरक्षा एजेंसियां निगरानी कर सकेंगी। खुफिया एजेंसियों ने आतंकी खतरे का अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते प्रशासन सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रहा है। यात्रा 3 जुलाई से 9 अगस्त तक चलेगी।यात्रा मार्ग पर पहली जुलाई से 10 अगस्त 2025 तक कोई भी व्यक्ति ड्रोन नही उड़ा सकेगा। अलबत्ता, सिर्फ सुरक्षा एजेंसियों को ही यात्रा मार्ग की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए ड्रोन के इस्तेमाल की अनुमति रहेगी।
श्री अमरेश्वर धाम (Shri Amreshwar Dham) जिसे श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा के नाम से पुकारा जाता है, की इस वर्ष वार्षिक तीर्थयात्रा तीन जुलाई से शुरु हो रही है। यह तीर्थयात्रा नौ अगस्त 2025 को संपन्न होगी।




















Discussion about this post