– अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद से हवाई यात्रियों में दहशत का माहौल,
– बीते 36 घंटे में पांच विमानों में तकनीकी खराबी भी आई
डिजिटल डेस्क न्यूज़। अहमदाबाद विमान हादसे से लेकर अब तक बीते 36 घंटे में 5 विमानों को तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा है। इनमें से 3 विमान उड़ान भरने के तत्काल बाद रनवे पर वापस लौट आए, तो एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। वहीं, अहमदाबाद जाने वाली एक फ्लाइट रद कर दी गई। 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI171, बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर उड़ान भरने के कुछ मिनटों में क्रैश हो गई। इस विमान हादसे में 241 यात्रियों समेत 279 लोगों की मौत हो गई। हालांकि प्लेन क्रैश के कुछ ही दिनों बाद लगातार कई विमानों में तकनीकी खराबी देखने को मिली है। इन घटनाओं से अब विमान यात्री भी हवाई सेवा को लेकर तनाव में है।




















Discussion about this post