– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फोन पर बात हुई
– विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने सार्वजनिक की यह जानकारी
डिजिटल डेस्क न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण को ठुकरा दिया है। जानकारी मिली है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की जिसमें पहलगाम हमले और भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि संघर्ष रोकने में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं है। राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी को अमेरिका आने का न्योता दिया लेकिन समय की कमी के कारण पीएम मोदी ने निमंत्रण स्वीकार नहीं किया।
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री को अमेरिका आने का न्योता दिया। लेकिन वक्त की कमी की वजह से पीएम इस न्योते को स्वीकार न कर सके।
विक्रम मिसरी ने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से कहा कि जी-7 में आए हैं तो लौटते वक्त अमेरिका आ जाइए। लेकिन पीएम ने कहा कि वह पहले से तय कार्यक्रमों की वजह से निमंत्रण को स्वीकार नहीं कर सकते हैं।




















Discussion about this post