हिस्सेदारी बेचने की खबरें सिर्फ अटकलें, इंडिगो के प्रमोटर्स इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज ने गलत जानकारी का किया खंडन
डिजिटल डेस्क न्यूज़/बिजनेस/नई दिल्ली।
भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी, इंडिगो के प्रमोटर्स इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज ने 16 जून को एक बयान में उन खबरों का खंडन किया, जिसमें कहा गया था कि वह ब्लॉक डील के जरिए करीब 1 अरब डॉलर (8,600 करोड़ रुपये) जुटाने के लिए एयरलाइन में 4 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहे हैं।
कंपनी ने कहा, “इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज, इंडिगो की लॉन्ग टर्म प्लानिंग को लेकर प्रतिबद्ध है और वर्तमान में एयरलाइन का डेवलपमेंट हमारा फोकस है।” कंपनी ने कहा कि हिस्सेदारी बेचने की खबरें सिर्फ अटकलें हैं और इनका कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है।
इससे पहले 13 जून को सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज के को-प्रमोटर्स और प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया ब्लॉक डील में हिस्सेदारी बेच सकते हैं। मार्च 2025 तक, प्रमोटर्स और प्रमोटर ग्रुप के पास बजट एयरलाइन इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन में 49.27 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।




















Discussion about this post