– हलचल तेज, दोनों राज्यों इस बार बड़ा पैकेज
– राज्यों के सियासी गलियारों में गर्माहट तेज
– बिहार में इसी वर्ष चुनाव, समीकरण तितर बितर
– बंगाल की सियासत में भी मची अफरा-तफरी
डिजिटल डेस्क न्यूज़/ बिहार।
देश में इन दिनों बारिश के मौसम में भी बिहार में गर्माहट का माहौल है। दरअसल, यहां सियासी पारा चढ़ा हुआ है। खबर आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार जाने वाले हैं। इतना ही नहीं इस बार बिहार को काफी कुछ मिलने भी वाला है। खबर यह भी है कि बिहार ही नहीं बंगाल भी जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार और बंगाल दौरे पर 12,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। इस दौरान वे दोनों राज्यों में 12,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पण करेंगे। इन परियोजनाओं में रेलवे, सड़क, गैस, ऊर्जा, मत्स्य पालन, आईटी और ग्रामीण विकास जैसे अनेक क्षेत्रों की योजनाएं शामिल हैं।
बिहार में प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम (मोतिहारी, दरभंगा, पटना)
प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे की शुरुआत बिहार के मोतिहारी से करेंगे, जहां वे लगभग 7,200 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के इस दौरे से इन दोनों राज्यों का सियासी पारा चढ़ गया है। पीम के यहां पहुंचने से पहले ही सियासी हलचल तेज हो गई है।




















Discussion about this post