– बाबा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ईडी ने कसा शिकंजा
– ED छांगुर बाबा को विदेशों से मिले 500 करोड़ की फंडिंग की जांच कर रही
– अवैध धर्मांतरण और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले पकड़ा गया बाबा
– छांगुर बाबा से जुड़े 14 ठिकानों पर छापेमारी
डिजिटल डेस्क न्यूज़/नई दिल्ली।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध धर्मांतरण और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को ईडी ने उत्तर प्रदेश के बलरामपुर और मुंबई में छांगुर बाबा से जुड़े 14 ठिकानों पर छापेमारी की है। इनमें बलरामपुर के 12 और मुंबई के 2 ठिकाने शामिल हैं। ED छांगुर बाबा को विदेशों से मिले 500 करोड़ की फंडिंग की जांच कर रही है।
ईडी ने बलरामपुर जिले के उतरौला, मधुपुर गांव और रेहरामाफी गांव में 12 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। इसके अलावा, मुंबई में शहज़ाद शेख के दो ठिकानों पर भी छापेमारी की गई। बता दें जांच में पता चला है कि शहज़ाद शेख के बैंक खाते में एक करोड़ रुपये आए थे, जिन्हें बाद में अन्य खातों में स्थानांतरित किया गया। ईडी इस राशि के स्रोत और इसके उपयोग की जांच कर रही है।
मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध धर्मांतरण का मामला
जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा पर आरोप है कि उन्होंने विदेशी फंडिंग के जरिए अवैध धर्मांतरण का एक बड़ा नेटवर्क चलाया। उत्तर प्रदेश एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) की शिकायत के आधार पर ईडी ने 9 जुलाई को मनी लॉन्ड्रिंग के तहत एक प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की थी। जांच में सामने आया है कि छांगुर बाबा ने 40 से अधिक बैंक खातों में मध्य पूर्व से लगभग 106 करोड़ रुपये प्राप्त किए, जिनका उपयोग धर्मांतरण और अन्य अवैध गतिविधियों में किया गया।




















Discussion about this post