– अब जांच में पता चलेगा कि किस सड़क की कितने समय में खुल गई पोल
– गुणवत्ता को लेकर उठने लगे सवाल, गड्ढे में तब्दील सड़कों से आम नागरिक परेशान
डिजिटल डेस्क न्यूज़/मंडला।
बारिश के मौसम में सड़कों का निर्माण कार्य अपनी हालत खुद बयां कर रहा है। इनकी गुणवत्ता पर सवाल उठाने शुरू हो गए हैं। अब मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह यदि यह कहते हैं कि सके हैं तो गड्ढे तो होंगे ही तो शायद कोई गलत नहीं है, क्योंकि जिस तरह से सड़कों के परखच्चे रहे हैं,वह मंत्री जी की कही बातों को सच भी साबित कर रहे हैं। अब किस सड़क की कितने समय में दुर्दशा हो गई यह तो जांच में पता चलेगा, लेकिन फिलहाल सड़कों में गड्ढे तो नजर आ रहे हैं। अब मध्यप्रदेश के मंडला जिले को जबलपुर से रायपुर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 30 (NH 30) की बदहाली को लेकर ही धन आकर्षित करें तो यहां आक्रोश पनपने लगा है। नेशनल हाईवे के गुणवत्ताविहीन निर्माण के बाद सुधार कार्य के लिए 53 करोड़ रुपए की लागत से किए जा रहे कार्य में भी गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा रहा जा रहा है।
जबलपुर से छत्तीसगढ़ सीमा तक हाईवे के परखच्चे उड़े
वहीं जबलपुर से छत्तीसगढ़ सीमा तक हाईवे के परखच्चे उड़ चुके है। हाईवे मार्ग फिर बड़े-बड़े गड्ढ़ों में तब्दील हो चुका है, जिससे आमजन समेत वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंडला से बिछिया होते हुए चिल्पी बॉर्डर तक पूरा मार्ग बारिश के कारण पूरी तरह से उखड़ चुका है। इन भारी-भरकम गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग जानलेवा साबित हो रहा है। इसके साथ ही बिछिया नगर के मुख्य मार्ग पर भी बरसात में हुए गड्ढों से आम जनता परेशान है। नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य मार्ग स्थित एनीकट पुल पर भी बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लगभग दो माह पूर्व ही इस पुल का मरम्मत कार्य हुआ था, लेकिन इसके बाद फिर से जानलेवा गड्ढे उभर आए हैं। आवागमन अधिक होने के कारण यह स्थान सबसे संवेदनशील माना जाता है, जिससे यात्रियों के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं को भी हमेशा भय बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द सुधार कार्य कराया जाए, अन्यथा कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है।




















Discussion about this post