जीतू पटवारी ने दिए आगे की रणनीति के संकेत
भाजपा को सदन से लेकर सड़क तक घेरने की तैयारी में कांग्रेस
डिजिटल डेस्क न्यूज़/भोपाल।
एमपी में कांग्रेस की सक्रियता जारी है। पार्टी ने विधानसभा सत्र के दौरान बीजेपी सरकार को सदन से लेकर सड़क तक घेरने की तैयारी कर ली है। बीजेपी के कार्यकाल में हुए घोटालों, भ्रष्टाचारों के प्रमाण जुटाए गए हैं। इनमें व्यापमं घोटाला, आजीविका मिशन घोटाला, खाद बीज घोटाला, नर्सिगं घोटाला सहित कुल 52 मामले हैं। कांग्रेस के विधायक इन घोटालों को सदन में बताएंगे। शुक्रवार को मीडिया से रूबरू हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, हम विपक्ष की भूमिका पूरी ईमानदारी से करेंगे। इतना ही नहीं, पटवारी ने
सरकारी अफसरों की अवैध संपत्तियों का खुलासा करेंगे पटवारी
आइएएस-आइपीएस अधिकारियों की अकूत और अवैध संपत्तियों का भी खुलासा करने की बात कही। इस चेतावनी से प्रदेश के प्रशासनिक गलियालों में हलचल मच गई है।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने अफसरों को चेताया हुए हिदायत दी कि वे बीजेपी के एजेंट के तौर पर काम न करें। जीतू पटवारी ने कहा, प्रदेश में कई मामले ऐसे हैं जिसमें पुलिस ने भेदभाव पूर्ण काम किया। झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस सरकार का तोता बनी है।




















Discussion about this post