• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Featured

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटे, मची तबाही

tmmirror_site by tmmirror_site
August 5, 2025
in Featured, National
0
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटे, मची तबाही
493
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

डिजिटल डेस्क न्यूज़/उत्तराखंड। भारत के उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में मंगलवार, 5 अगस्त 2025 को बादल फटने से आई भीषण बाढ़ ने भयावह तबाही मचाई। खीर गंगा नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से धराली बाजार और आसपास के गांव जलमग्न हो गए। इस प्राकृतिक आपदा में कई घर, होटल और होमस्टे तबाह हो गए। वहीं, हर्षिल में स्थित भारतीय सेना का कैंप भी मलबे की चपेट में आ गया। इस हादसे में सेना के 8-10 जवान लापता बताए जा रहे हैं। हर्षिल में तैनात 14 राजरिफ यूनिट के जवान, अपने साथियों के लापता होने के बावजूद, राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। मुश्किल हालातों के बावजूद करीब 20 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। साथ ही जो लोग लापता हैं, उनकी तलाश जारी है।हादसे की सूचना मिलते ही भारतीय सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमें तुरंत राहत कार्य में जुट गईं। सेना की एक टुकड़ी में करीब 80 जवान शामिल हैं, जो मलबे में फंसे लोगों को निकालने में लगे हैं। भारतीय वायुसेना भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए तैयार है। वायुसेना के अधिकारी ने बताया कि चिनूक, MI-17, चीता और ALH हेलीकॉप्टर मौसम साफ होते ही चंडीगढ़ और अन्य एयरबेस से धराली के लिए रवाना होंगे। ये हेलीकॉप्टर राहत सामग्री और उपकरणों के साथ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचेंगे। इसके अलावा, सर्जन, एनेस्थेटिक, फिजीशियन और आर्थोपेडिक सर्जन की एक विशेष चिकित्सा टीम को भी धराली भेजा गया है ताकि घायलों को तत्काल उपचार मिल सके।

Tags: Uttrakhand rain falling continue Badal phate
Previous Post

17000 करोड़ के घोटाले के फेर में अनिल अंबानी, (ED) ने कसा शिकंजा 

Next Post

राहुल गांधी ने वोट चोरी को लेकर आयोग को घेरा, तो आयोग ने मांग लिया शपथ पत्र अब दोनों आमने-सामने 

Next Post
राहुल गांधी ने वोट चोरी को लेकर आयोग को घेरा, तो आयोग ने मांग लिया शपथ पत्र अब दोनों आमने-सामने 

राहुल गांधी ने वोट चोरी को लेकर आयोग को घेरा, तो आयोग ने मांग लिया शपथ पत्र अब दोनों आमने-सामने 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist