• Latest
  • Trending
  • All
  • Business
  • Politics
  • World
  • Lifestyle
राहुल गांधी ने वोट चोरी को लेकर आयोग को घेरा, तो आयोग ने मांग लिया शपथ पत्र अब दोनों आमने-सामने 

राहुल गांधी ने वोट चोरी को लेकर आयोग को घेरा, तो आयोग ने मांग लिया शपथ पत्र अब दोनों आमने-सामने 

August 8, 2025
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपालक सम्मेलन में न्याय संहिता आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपालक सम्मेलन में न्याय संहिता आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

October 3, 2026
एशियन गेम्स-2026 के गोल्ड मेडल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हरा कर जापान में फहराया स्वर्णिम परचम

एशियन गेम्स-2026 के गोल्ड मेडल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हरा कर जापान में फहराया स्वर्णिम परचम

October 3, 2026
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर खादी ग्रामोद्योग भवन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, राष्ट्रपिता को नमन किया

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर खादी ग्रामोद्योग भवन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, राष्ट्रपिता को नमन किया

October 2, 2026 - Updated on October 3, 2026
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की राजा भोज विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की अगवानी

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की राजा भोज विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की अगवानी

October 2, 2026 - Updated on October 3, 2026
नई दिल्ली में सीएम मोहन यादव ने की पीएम मोदी से भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

नई दिल्ली में सीएम मोहन यादव ने की पीएम मोदी से भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

October 1, 2026
MP त्विषा शर्मा केस : पूर्व जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज एक्ट की धारा हटी,अगली सुनवाई 8 अक्तूबर को

MP त्विषा शर्मा केस : पूर्व जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज एक्ट की धारा हटी,अगली सुनवाई 8 अक्तूबर को

September 30, 2026
मध्य प्रदेश भाजपा के प्रभारी बिप्लब कुमार देब और सह प्रभारी रेखा वर्मा आज से दो दिन भोपाल में रहेंगे

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रभारी बिप्लब कुमार देब और सह प्रभारी रेखा वर्मा आज से दो दिन भोपाल में रहेंगे

September 30, 2026
देश के प्रगति-50 शहरों में शामिल हुए इंदौर, भोपाल और उज्जैन

देश के प्रगति-50 शहरों में शामिल हुए इंदौर, भोपाल और उज्जैन

September 29, 2026
मेरे गुरु भाई की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में हुई, सामान्य नहीं हुई

मेरे गुरु भाई की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में हुई, सामान्य नहीं हुई

September 29, 2026
विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 में पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 में पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

September 29, 2026
महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

September 29, 2026
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में हाईकोर्ट में समझौते से समाधान, 3 फीट हिस्सा हटाने पर बनी सहमति; पथराव और लाठीचार्ज के बीच हुई कार्रवाई

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में हाईकोर्ट में समझौते से समाधान, 3 फीट हिस्सा हटाने पर बनी सहमति; पथराव और लाठीचार्ज के बीच हुई कार्रवाई

September 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, October 4, 2026
Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Login
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result

Home Featured

राहुल गांधी ने वोट चोरी को लेकर आयोग को घेरा, तो आयोग ने मांग लिया शपथ पत्र अब दोनों आमने-सामने 

tmmirror_site by tmmirror_site
August 8, 2025
in Featured, National
Reading Time: 1 min read
A A
0
राहुल गांधी ने वोट चोरी को लेकर आयोग को घेरा, तो आयोग ने मांग लिया शपथ पत्र अब दोनों आमने-सामने 
FacebookTwitter

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी ने लगाए आरोप

आयोग ने भी किया पलटवार, रूल 20(3)(बी) मतदाता पंजीकरण नियम, 1960 पर घेरा

आयोग ने आरोपों को ‘निराधार’ बताया

डिजिटल डेस्क न्यूज़/नई दिल्ली।

कांग्रेस (Congress) नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने चुनाव आयोग (ECI) पर वोट चोरी जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। आयोग के खिलाफ वोट चोरी का बम फोड़ते हुए राहुल गांधी ने भाजपा को भी जमकर घेरा है। वहीं अब ‘वोट चोरी’ के गंभीर आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने भी पलटवार किया है।

कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने राहुल गांधी को नोटिस भेजकर मतदाता पंजीकरण नियम, 1960 के रूल 20(3)(बी) के तहत शपथ पत्र जमा करने की मांग की है। आयोग ने कहा है कि राहुल गांधी अपने आरोपों को साबित करने के लिए अपात्र मतदाताओं के नाम, पार्ट नंबर और सीरियल नंबर के साथ हलफनामा जमा करें, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी ने लगाए आरोप

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि कर्नाटक के महादेवपुरा और गांधीनगर विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। उन्होंने कहा कि एक लाख से अधिक फर्जी मतदाताओं के नाम जोड़े गए और पात्र मतदाताओं को हटाया गया, जिसके चलते कांग्रेस को कर्नाटक में अपेक्षित 16 लोकसभा सीटों के बजाय केवल 9 सीटें मिलीं। राहुल ने इसे ‘वोट चोरी’ करार देते हुए कहा कि उनके पास इसके पुख्ता सबूत हैं और यह काम भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए किया जा रहा है।

आयोग ने आरोपों को ‘निराधार’ बताया

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को ‘भ्रामक’ और ‘निराधार’ बताया है। कर्नाटक के सीईओ ने अपने पत्र में कहा, “आपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मतदाता सूची में अपात्र मतदाताओं को शामिल करने और पात्र मतदाताओं को हटाने का उल्लेख किया। आपसे अनुरोध है कि रूल 20(3)(बी) के तहत शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कर अपात्र मतदाताओं के विवरण के साथ इसे वापस भेजें ताकि कार्रवाई शुरू की जा सके।” आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि राहुल के दावे गलत पाए गए, तो उनके खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

जानिए, रूल 20(3)(बी) क्या है?

यहां बता दें कि आयोग के अनुसार रूल 20(3)(बी) मतदाता पंजीकरण नियम, 1960 का हिस्सा है, जो मतदाता सूची में संशोधन या आपत्तियों से संबंधित है। इस नियम के तहत, कोई भी व्यक्ति जो मतदाता सूची में किसी नाम को शामिल करने या हटाने पर आपत्ति दर्ज करना चाहता है, उसे शपथ पत्र के साथ अपनी शिकायत दर्ज करनी होती है। इसमें आपत्ति के आधार और संबंधित व्यक्तियों के नाम, पता, और अन्य विवरण शामिल करने होते हैं। यह नियम सुनिश्चित करता है कि शिकायतें तथ्यपूर्ण हों और जांच के लिए पर्याप्त जानकारी उपलब्ध हो। यदि शिकायत गलत या बेबुनियाद पाई जाती है, तो शिकायतकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

इसे शपथ पत्र के रूप में ही लें :राहुल

राहुल गांधी ने आयोग के नोटिस पर जवाब देते हुए कहा, “मैं जो कह रहा हूं, वह सार्वजनिक रूप से कह रहा हूं। इसे शपथ पत्र के रूप में ही लें। यह हमारा डेटा नहीं, बल्कि चुनाव आयोग का ही डेटा है। आयोग यह क्यों नहीं कहता कि मेरे दावे गलत हैं? इससे साफ है कि वे सच्चाई जानते हैं।” उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक में एक ही पते पर कई मतदाताओं के नाम और फर्जी पते दर्ज किए गए थे।

Tags: Election commission of India Rahul Gandhi elevation Asian commission voters cheeting esu BJP Congress press conference Rahul Gandhi vote cheeting isu corent trending news ECI CEO
Previous Post

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटे, मची तबाही

Next Post

फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ को सेंसर बोर्ड से मिली “हरी झंडी” देश भर में हुई रिलीज 

Related Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपालक सम्मेलन में न्याय संहिता आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपालक सम्मेलन में न्याय संहिता आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

by Rakesh Mishra
October 3, 2026
0

डिजिटल डेस्क न्यूज़/भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित गोपालक...

एशियन गेम्स-2026 के गोल्ड मेडल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हरा कर जापान में फहराया स्वर्णिम परचम

एशियन गेम्स-2026 के गोल्ड मेडल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हरा कर जापान में फहराया स्वर्णिम परचम

by Rakesh Mishra
October 3, 2026
0

भारत ने गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान को हरा दिया है। भारत ने 19 रनों से यह मुकाबला अपने नाम...

नई दिल्ली में सीएम मोहन यादव ने की पीएम मोदी से भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

नई दिल्ली में सीएम मोहन यादव ने की पीएम मोदी से भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

by Rakesh Mishra
October 1, 2026
0

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने...

MP त्विषा शर्मा केस : पूर्व जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज एक्ट की धारा हटी,अगली सुनवाई 8 अक्तूबर को

MP त्विषा शर्मा केस : पूर्व जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज एक्ट की धारा हटी,अगली सुनवाई 8 अक्तूबर को

by Rakesh Mishra
September 30, 2026
0

जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान सीबीआई की तरफ से एकलपीठ को बताया गया कि साक्ष्य नहीं मिलने के कारण...

Next Post
फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ को सेंसर बोर्ड से मिली “हरी झंडी” देश भर में हुई रिलीज 

फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' को सेंसर बोर्ड से मिली "हरी झंडी" देश भर में हुई रिलीज 

Discussion about this post

Advertisement

Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror

Copyright © 2026 TMMIRROR Designed and Developed by AjayGupta

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

Copyright © 2026 TMMIRROR Designed and Developed by AjayGupta