• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

हुंडई कंपनी की कार में आई गड़बड़ी, तो ग्राहक ने इसके ब्रांड एंबेसडर शाहरुख और दीपिका पादुकोण को भी लपेटा,कराई एफआईआर

tmmirror_site by tmmirror_site
August 27, 2025
in Entertainment, Featured
0
हुंडई कंपनी की कार में आई गड़बड़ी, तो ग्राहक ने इसके ब्रांड एंबेसडर शाहरुख और दीपिका पादुकोण को भी लपेटा,कराई एफआईआर
492
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

– शिकायत मथुरा गेट थाने में कीर्ति सिंह नाम के स्थानीय व्यक्ति ने दर्ज कराई

डिजिटल डेस्क न्यूज़/मनोरंजन। मनोरंजन जगत से एक हटकर खबर सामने आई है। ताजा जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के भरतपुर में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण सहित सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। यह शिकायत मथुरा गेट थाने में कीर्ति सिंह नाम के स्थानीय व्यक्ति ने दर्ज कराई है।
समझिए पूरा मामला क्या है..?
कीर्ति ने बताया कि उन्होंने हुंडई कंपनी की एक कार खरीदी थी, लेकिन पहले दिन से ही कार में तकनीकी समस्याएं शुरू हो गईं। कई बार शिकायत करने के बावजूद कंपनी ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्हें बार-बार आश्वासन दिया गया कि कार ठीक हो जाएगी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ और कंपनी टालमटोल करती रही। इस मामले से शाहरुख और दीपिका की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
एक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज
कार निर्माता के इस रवैये से तंग होकर कीर्ति सिंह ने कानूनी लड़ाई लड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने भरतपुर की सीजेएम कोर्ट में इस धोखाधड़ी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इस पर कोर्ट ने मथुरा गेट थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। कीर्ति सिंह ने दावा किया कि उसे हुंडई कंपनी ने ‘मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट’ वाली कार बेची।
पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद हुंडई कंपनी, उसके अधिकारियों और ब्रांड एंबेसडर शाहरुख खान व दीपिका पादुकोण सहित 7 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया। इसमें विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कीर्ति सिंह ने बताया कि उन्होंने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के विज्ञापनों को देखकर हुंडई कार खरीदी थी। उनका कहना है कि कार में खराबी की वजह से उनका भरोसा टूटा, और इसके लिए ब्रांड एंबेसडर भी जिम्मेदार हैं।
आगे इस मामले में क्या कदम उठाए जाते हैं, यह देखना होगा। अभी तक शाहरुख या उनकी टीम की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।

Tags: Hyundai company car mistake customer tensionsBollywood actor and actress Shahrukh Khan Deepika Padukone case fiail against FIR Hyundai company customer
Previous Post

रेपो रेट में की गई कटौती के बाद से बैंकों ने होम लोन पर ब्याज दरों में की कमी

Next Post

नरेंद्र मोदी वोट चुराकर चुनाव जीतते हैं , राहुल गांधी का सीधा आरोप

Next Post
नरेंद्र मोदी वोट चुराकर चुनाव जीतते हैं , राहुल गांधी का सीधा आरोप

नरेंद्र मोदी वोट चुराकर चुनाव जीतते हैं , राहुल गांधी का सीधा आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist