– इस समय प्रमुख बैंक होम लोन पर 7.4 फीसदी से लेकर 14 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहे
– अधिकतर बैंक आरबीआई रेपो रेट को होम लोन रेट के लिए एक्सटर्नल बेंचमार्क के रूप में रखते हैं
डिजिटल डेस्क न्यूज़/बिजनेस। बैंक से लोन लेकर अपना सपनों का आशियाना तैयार करने वालों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, साल की पहली छमाही में आरबीआई द्वारा रेपो रेट में की गई कटौती के बाद से बैंकों ने होम लोन पर ब्याज दरों में काफी कमी की है। इस समय प्रमुख बैंक होम लोन पर 7.4 फीसदी से लेकर 14 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। अक्टूबर 2019 के बाद से सभी बैंकों ने रेपो रेट में उतार-चढ़ाव को नए होम लोन की रेट में भी लाना शुरू कर दिया है। अधिकतर बैंक आरबीआई रेपो रेट को होम लोन रेट के लिए एक्सटर्नल बेंचमार्क के रूप में रखते हैं। आज हम जानेंगे कि आपको होम लोन पर कौनसा बैंक कम ब्याज दर ऑफर कर रहा है और 55 लाख के होम लोन पर कितनी ईएमआई बनेगी।
इंडियन ओवरसीज बैंक में है 7.4% रेट
इंडियन ओवरसीज बैंक वेतनभोगी और स्वरोजगार करने वाले ग्राहकों को होम लोन पर 7.4 फीसदी से 8.4 फीसदी तक की कम ब्याज दर ऑफर कर रहा है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र वेतनभोगी लोगों को 7.4 फीसदी से 9.4 फीसदी तक और स्वरोजगार करने वालों को 7.4 फीसदी से 9.9 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। बैंक ऑफ इंडिया वेतनभोगी लोगों और स्वरोजगार करने वाले को 7.4 फीसदी से 10.1 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है।



















Discussion about this post