– रामलीला से एक्ट्रेस पूनम पांडेय को हटाया
– साधु-संतों और विश्व हिंदू परिषद के विरोध के बाद आयोजकों ने लिया फैसला
डिजिटल डेस्क न्यूज़/नई दिल्ली। मनोरंजन की दुनिया में कलाकारों को किसी भूमिका (रोल) के लिए कास्ट कर रखना और हटाना आम बात है। जानकारी आई है कि दिल्ली की मशहूर लव-कुश रामलीला से एक्ट्रेस पूनम पांडेय को हटा दिया गया है। रामलीला में पूनम मंदोदरी का रोल प्ले करने वाली थीं, लेकिन साधु-संतों और विश्व हिंदू परिषद के विरोध के बाद आयोजकों ने अब यह फैसला लिया है।
दरअसल, लव-कुश रामलीला में मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडेय को मंदोदरी की भूमिका देने पर विवाद बढ़ गया था। लवकुश रामलीला कमेटी के फैसले पर बीजेपी और विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने आपत्ति जताई थी।
दिल्ली बीजेपी मीडिया सेल के प्रमुख और लव-कुश रामलीला कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण शंकर कपूर ने आयोजकों को पत्र लिखकर कहा था कि पूनम पांडेय को हटाकर किसी और कलाकार को मौका दिया जाए।
हालांकि, कमेटी ने कहा था कि पूनम पांडेय ही रामलीला में मंदोदरी की भूमिका निभाएंगी। लवकुश रामलीला कमेटी के चेयरमैन अर्जुन कुमार ने कहा था कि मंदोदरी की भूमिका 29 और 30 सितंबर को मंच पर आएगी। पूनम इस भूमिका में नजर आती उससे पहले ही विवाद की भेंट चढ़ गई।




















Discussion about this post