– तमिलनाडु के बाद मध्यप्रदेश और केरल ने भी कोल्ड्रिफ कफ सिरप को बैन किया
– उधर राजस्थान में हाइड्रोब्रोमाइड कफ सिरप भी प्रतिबंधित
– मध्यप्रदेश में 27 दिन में 10 बच्चों की मौत हो गई। इन सभी की उम्र एक से 5 साल के बीच
– हाइड्रोब्रोमाइड कफ सिरप कंपनी का प्लांट जयपुर में,राजस्थान में 2 बच्चों की जान गई
डिजिटल डेस्क न्यूज़। दवा बाजार में इन दिनों जानलेवा कफ सिरप हर तरफ सुर्खियों में हैं। तमिलनाडु के बाद शनिवार को मध्यप्रदेश और केरल ने भी कोल्ड्रिफ (Coldrif) कफ सिरप को बैन कर दिया है, तो उधर एक और अन्य सिरप के पीने से राजस्थान में भी दो बच्चों की जान चली गई है। बता दें इस कोल्ड्रिफ (Coldrif) कफ सिरप से मध्यप्रदेश में 27 दिन में 10 बच्चों की मौत हो गई। इन सभी की उम्र एक से 5 साल के बीच है। कोल्ड्रिफ (Coldrif) दवा की मैन्युफैक्चरिंग तमिलनाडु के कांचीपुरम में हो रही थी।
हाइड्रोब्रोमाइड कफ सिरप भी राजस्थान में बैन
हाइड्रोब्रोमाइड कफ सिरप और उसे बनाने वाली कंपनी केसंस फार्मा को भी प्रतिबंधित कर दिया गया। इस कंपनी का प्लांट जयपुर में है। इस सिरप से राजस्थान में 2 बच्चों की जान गई।
कोल्ड्रिफ (Coldrif) दवा की मैन्युफैक्चरिंग तमिलनाडु के कांचीपुरम में हो रही थी। बच्चों की मौत के बाद तमिलनाडु सरकार ने गुरुवार को उत्पादन और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। राज्य में इस दवा के थोक और रिटेल स्टॉक को सीज कर दिया गया है।
एमपी के छिंदवाड़ा में 10 बच्चों की मौत

एमपी के छिंदवाड़ा में कफ़ सिरप पीने से 10 बच्चों की मौत हुई है। पहला संदिग्ध मामला 24 अगस्त को सामने आया था। पहली मौत 7 सितंबर को हुई थी। इसके बाद 15 दिन में किडनी फेल होने से एक-एक कर 6 बच्चों की मौत हो गई।
एमपी स्टेट फूड एंड ड्रग कंट्रोलर दिनेश कुमार मौर्य ने शनिवार को बताया, “कोल्ड्रिफ सिरप में डायएथिलीन ग्लाइकॉल पाया गया, इसकी मात्रा तय मात्रा से ज्यादा थी। इसी कारण यह सिरप विषैला पा गया।
दवा कंपनियों की जांच शुरू
स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने मध्य प्रदेश में कफ सिरप से बच्चों की मौत की खबरों के बाद छह राज्यों में कफ सिरप और एंटीबायोटिक दवाएं बनाने वाली 19 कंपनियों के प्लांट में 3 अक्टूबर से निरीक्षण शुरू किया है। इसका उद्देश्य उन खामियों की पहचान करना है जिनके कारण दवा की क्वालिटी में कमी आई है।




















Discussion about this post