सीएम डॉ. मोहन यादव ने पत्नी और मप्र के अधिकारियों के साथ काजीरंगा नेशनल पार्क में हाथियों और राइनो के प्रबंधन को समझा

डिजिटल डेस्क न्यूज़/भोपाल। मध्यप्रदेश और असम के बीच वन्यजीवों की अदला-बदली की जाएगी। बांधवगढ़ नेशनल पार्क से गौर और चंबल सेंचुरी के घड़ियाल असम के काजीरंगा नेशनल पार्क से एक्सचेंज किए जाएंगे। ये बात सीएम डॉ. मोहन यादव ने असम के काजीरंगा नेशनल पार्क का भ्रमण करने के बाद कही।सीएम डॉ. मोहन यादव ने पत्नी और मप्र के अधिकारियों के साथ काजीरंगा नेशनल पार्क में हाथियों और राइनो के प्रबंधन को समझा। सीएम ने हाथियों को गन्ना भी खिलाया।
हमारे यहां भी अब हाथी आ गए हैं : सीएम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज मैं असम के काजीरंगा उद्यान में हाथी और राइनो समेत तमाम प्रकार के वन्यजीवों के संबंध में जानने आया हूं। हमारे यहां भी अब हाथी आ गए हैं। पहले हमारे यहां हाथी नहीं थे। दो साल में 70 से ज्यादा हाथी हमारे यहां बांधवगढ़ और अन्य अभ्यारण्यों में हैं। ऐसे में जान माल की रक्षा के साथ ही हाथी के जीवन की रक्षा के लिए काजीरंगा बहुत आदर्श अभ्यारण्य है। मैं अपने अधिकारियों के साथ यहां आया हूं। मुझे देखकर अच्छा लगा। बहुत बढ़िया प्रबंधन है। यहां से काफी सारी चीजें सीखेंगे। असम के सीएम से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लिखा- दोनों राज्यों के बीच औद्योगिक सहयोग, निवेश की संभावनाओं और वन्यजीव संरक्षण की दिशा में समन्वित प्रयास पर चर्चा हुई। भोपाल से गुवाहाटी तक सीधी विमान सेवा शुरू करने तथा दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने पर भी सार्थक चर्चा की। हमारे वन्यजीवों की अच्छे से रक्षा हो और जिन्हें वन्यजीवों के विषय में जानने की जिज्ञासा है, उन्हें जानकारी मिले।




















Discussion about this post