सोशल मीडिया पर रील बनाने के शौक ने छिंदवाड़ा और बालाघाट के कुछ रीलबाज युवकों को बनाया चोर
सोशल मीडिया पर चमचमाती नई बुलेट और बाइक के साथ रील बनाकर फेमस होने के लिए कर दी वारदात
कुंडीपुरा पुलिस ने इन शातिरों को दबोचकर 17 लाख रुपए कीमत की 20 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
डिजिटल डेस्क न्यूज़/छिंदवाड़ा। सोशल मीडिया पर रील बनाने का शगल बढ़ता ही जा रहा है, खासतौर से युवा रील को लेकर कुछ भी हद पार करने तैयार है। रील के घटनाक्रमों से जुड़ी एक खबर मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से सामने आई है, जहां कुछ युवा रील बनाने के लिए चोर तक बन गए। जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा में सोशल मीडिया पर चमचमाती नई बुलेट और बाइक के साथ रील बनाकर फेमस होने के वाले बालाघाट और छिंदवाड़ा के 22 से 24 साल के युवक असल में बाइक चोर निकले। कुंडीपुरा पुलिस ने इन शातिरों को दबोचकर 17 लाख रुपए कीमत की 20 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
शहर में बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं के बीच कुंडीपुरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक चोरी की बाइक लेकर घूम रहे हैं। इसी आधार पर टीम ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को हिरासत में लिया।




















Discussion about this post