मुकेश खन्ना ने बताया कि धर्मेंद्र के हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद घर पर ही उनके लिए आईसीयू जैसा सेटअप तैयार किया गया था।
डिजिटल डेस्क न्यूज़। भारतीय सिनेमा जगत और टेलीविजन जगत में एक अलग नाम से मशहूर मुकेश खन्ना “शक्तिमान” ने दिवंगत कलाकार धर्मेंद्र के निधन के बाद अलग ही जानकारी लोगों से साझा की है। अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से लोगों को बताया कि किस तरह से घर पर धर्मेंद्र की देखभाल हो रही थी। मुकेश खन्ना ने बताया कि धर्मेंद्र के हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद घर पर ही उनके लिए आईसीयू जैसा सेटअप तैयार किया गया था। मुकेश खन्ना आगे बताते हैं कि वह इस दौरान सनी और बॉबी से मिले और उन्हें समझाया। मुकेश बोले, ‘मैंने उनसे कहा, ‘वह बहुत स्ट्रॉन्ग हैं। वह जल्दी ही ठीक हो जाएंगे… वह इससे बाहर आएंगे।’ पर आखिर में होता वही है जो ईश्वर को मंजूर होता है। लोग शॉक्ड थे क्योंकि उन्हें लग रहा था कि वह इतने मजबूत हैं कि रिकवर हो जाएंगे। उनके शरीर ने साथ छोड़ दिया। पर साहब संस्मरण रह जाते हैं, आत्मा चली जाती है। उनकी आत्मा बहुत अच्छी थी।’ मुकेश खन्ना बोले कि धर्मेंद्र ने अच्छी जिंदगी जी।
धर्मेंद्र के साथ की अपनी पुरानी यादें की साझा
मुकेश ने धर्मेंद्र के साथ अपनी पुरानी यादें भी ताजा कीं। बताया कि साथ में 6 फिल्में की हैं। दोनों ने तहलका फिल्म में साथ काम किया था। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र की सादगी और विनम्रता ही उनकी सबसे बड़ी ताकतें थीं। अपनी जिंदगी के आखिरी महीनों में भी वह ठीक नहीं फील कर रहे थे लेकिन उनका चेहरा पॉजिटिविटी से चमक रहा था।




















Discussion about this post