• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Featured

दुराचारी सलमान खान पकड़ा गया, सीएम मोहन यादव बोले,कोई भी अपराधी कानून की पकड़ से बच नहीं सकता

tmmirror_site by tmmirror_site
November 28, 2025
in Featured, State
0
दुराचारी सलमान खान पकड़ा गया, सीएम मोहन यादव बोले,कोई भी अपराधी कानून की पकड़ से बच नहीं सकता
494
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

गौहरगंज की घटना का आरोपी सलमान शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार

रायसेन के गौहरगंज में एक मासूम बच्ची के साथ किया था दुष्कर्म 

डिजिटल डेस्क न्यूज़/भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उनकी सरकार सुशासन की पहचान बन चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून सबके लिए समान है और कोई भी अपराधी कानून की पकड़ से बच नहीं सकता।

मुख्यमंत्री ने बताया कि रायसेन जिले के गौहरगंज में एक मासूम बच्ची के साथ दुराचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस किसी भी अपराधी को छोड़ने वाली नहीं है।

रविन्द्र भवन में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि शासन के नियमों और व्यवस्थाओं के अनुसार जीवन जीना स्वाभाविक है। लेकिन जो लोग इन नियमों का पालन नहीं करते, उनके खिलाफ सरकार कानूनी प्रावधानों का सख्ती से उपयोग करती है।

आरोपी लंबे समय तक फरारी काटने किराये का कमरा तलाश रहा था

पुलिस के अनुसार आरोपी सलमान गांधी नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक कॉलोनी में अकेले घूम रहा था, तभी स्थानीय युवकों ने हुलिए के आधार पर उसे पहचान लिया और पुलिस को सूचना दे दी। रायसेन पुलिस उसकी अयोध्या नगर क्षेत्र में तलाश कर रही थी। आरोपी लंबे समय तक फरारी काटने के लिए गांधी नगर थाना क्षेत्र में किराये का कमरा तलाश रहा था। बजाया जा रहा है कि उसका एक दूर का रिश्तेदार भी इसी क्षेत्र में रहता है, वहीं उसकी अप्रत्यक्ष रूप से मदद भी कर रहा था। हालांकि फरारी के दौरान किन-किन लोगों ने सलमान की मदद की है, पुलिस उनकी जानकारी भी खंगालना शुरू कर दिया है।

जंगल के रास्ते भोपाल भागा, पुलिस को नहीं रही भनक

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी सलमान ने घटना को अंजाम देने के बाद 21 नवंबर की देर रात गौहरगंज की एक दुकान में सिगरेट खरीदा, इसके बाद वह स्थानीय लोगों को आता देख वहां से फरार हो गया। दूसरे दिन वह भोपाल भागने की फिराक में था, तभी पुलिस और स्थानीय लोग उसकी तलाश शुरू कर दी। इससे उसे भागने का मौका नहीं मिला और वह गौहरगंज के जंगलों में तीन दिन तक छिपा रहा। भोपाल और इंदौर पुलिस उसकी सड़कों पर तलाश कर रही थी, लेकिन वह रायसेन जिले के जंगलों से होते हुए रात के अंधेरे में भोपाल जिले की सीमा में प्रवेश कर गया।

पुलिस को गिरफ्तारी में लगे 7 दिन 

दुराचारी को गिरफ्तार किए जाने के लिए स्थानी लोगों ने लगातार पुलिस और प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज किया। बता दें कि 21 नवंबर को छह साल की मासूम को 23 साल का सलमान चाकलेट दिलाने के बहाने जंगल में लेकर गया और दुष्कर्म करके फरार हो गया। बच्ची रोते हुए परिजनों को मिली थी। बच्ची को स्थानीय लोगों की मदद से भोपाल एम्स में भर्ती कराया गया।

रायसेन से लेकर भोपाल और आसपास के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया

घटना के बाद रायसेन से लेकर भोपाल और आसपास के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया गया। विरोध में मंडीदीप का बाजार तीन दिन तक बंद रहा। चक्काजाम से कई किलोमीटर जाम लगा रहा। गिरफ्तारी के बाद फिलहाल लोग शांत हैं, लेकिन अभी भी फांसी दिए जाने की मांग उठ रही है।

Tags: MP news trending raisen district Gauhar Ganj rape kand victim Salman Khan raisen goharganj Bhopal CM doctor Mohan Yadav MP police
Previous Post

“शक्तिमान” ने बताया की धर्मेंद्र के लिए घर पर ही आईसीयू जैसा सेटअप किया गया था तैयार

Next Post

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के बेटे की शादी सादगी की अनूठी मिसाल बनी, 30 नवंबर को उज्जैन में सामूहिक विवाह उत्सव 

Next Post
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के बेटे की शादी सादगी की अनूठी मिसाल बनी, 30 नवंबर को उज्जैन में सामूहिक विवाह उत्सव 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के बेटे की शादी सादगी की अनूठी मिसाल बनी, 30 नवंबर को उज्जैन में सामूहिक विवाह उत्सव 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist