• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Featured

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के बेटे की शादी सादगी की अनूठी मिसाल बनी, 30 नवंबर को उज्जैन में सामूहिक विवाह उत्सव 

tmmirror_site by tmmirror_site
November 29, 2025
in Featured, State
0
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के बेटे की शादी सादगी की अनूठी मिसाल बनी, 30 नवंबर को उज्जैन में सामूहिक विवाह उत्सव 
495
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

मुख्यमंत्री के बेटे अभिमन्यु के साथ 21 जोड़े और विवाह बंधन में बंधेंगे 

डिजिटल डेस्क न्यूज़/ भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव का विवाह 30 नवंबर को धार्मिक नगरी उज्जैन में आयोजित होने जा रहा है। यह विवाह एक सामूहिक विवाह सम्मेलन का हिस्सा होगा, जिसके लिए शहर में व्यापक पैमाने पर तैयारियां की गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 21 जोड़ों के साथ अपने बेटे की सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी का आयोजन एक अनूठी मिसाल पेश की है, जो सादगी और चमक धमक से अलग हटकर चर्चा का विषय बना हुआ है।

आठ माह पहले हुई थी अभिमन्यु और इशिता की सगाई

मुख्यमंत्री के पुत्र डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई आठ महीने पहले खरगोन जिले के किसान दिनेश पटेल यादव की बेटी डॉ. इशिता यादव से हुई थी। अब दोनों 30 नवंबर को विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस अवसर पर उज्जैन में बड़े पैमाने पर विवाह समारोह की तैयारियां चल रही हैं।

सामूहिक विवाह सम्मेलन में 21 अन्य जोड़े भी शामिल

मुख्यमंत्री के बेटे और बहू के साथ इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में 21 अन्य जोड़े भी विवाह करेंगे। उज्जैन नगर निगम की सभापति और मुख्यमंत्री की बहन कलावती यादव ने बताया कि समारोह में राज्यपाल, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद और कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। इनमें से कई वीआईपी मेहमानों ने आने की पुष्टि भी कर दी है।

शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल 

सामूहिक विवाह उत्सव के नाम से कार्ड छपवाया गया है, जिसमें 21 जोड़े वर वधु के नाम शादी के कार्ड में छापे गए हैं। 22 नवयुगलों का सामूहिक रूप से विवाह उत्सव संपन्न होगा। जिसकी भव्य तैयारियां चल रही हैं। मुख्यमंत्री द्वारा यह अनूठी मिसाल अपने बेटे की शादी में पेश की गई है। 30 नवंबर को शादी समारोह होना है, जिसकी भव्य तैयारियां चल रही हैं। इस शादी में देशभर से वीआईपी शामिल होंगे। जिनकी सुरक्षा व्यवस्था यातायात व्यवस्था से लेकर तमाम व्यवस्थाएं उज्जैन शहर में विवाह समारोह को लेकर की जा रही है। सोशल मीडिया पर शादी का कार्ड खूब सुर्खियों में है और लगातार वायरल हो रहा है।

Tags: Abhimanyu Yadav Madhya Pradesh Mohan Yadav politics news Ujjain marriage VIP guests wedding ceremony अभिमन्यु यादव विवाह उज्जैन विवाह मोहन यादव शादी सामूहिक विवाह
Previous Post

दुराचारी सलमान खान पकड़ा गया, सीएम मोहन यादव बोले,कोई भी अपराधी कानून की पकड़ से बच नहीं सकता

Next Post

महिला प्रीमियर लीग (WPL) ऑक्शन में कुल 67 प्लेयर्स बिकें,सबसे महंगी दीप्ति शर्मा,यूपी वॉरियर्स ने 3.2 करोड़ रुपए से खरीदा

Next Post
महिला प्रीमियर लीग (WPL) ऑक्शन में कुल 67 प्लेयर्स बिकें,सबसे महंगी दीप्ति शर्मा,यूपी वॉरियर्स ने 3.2 करोड़ रुपए से खरीदा

महिला प्रीमियर लीग (WPL) ऑक्शन में कुल 67 प्लेयर्स बिकें,सबसे महंगी दीप्ति शर्मा,यूपी वॉरियर्स ने 3.2 करोड़ रुपए से खरीदा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist