• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Featured

केरल में भगवा की एंट्री, 45 साल बाद राजधानी तिरुवनंतपुरम में भाजपा का मेयर 

tmmirror_site by tmmirror_site
December 14, 2025
in Featured
0
केरल में भगवा की एंट्री, 45 साल बाद राजधानी तिरुवनंतपुरम में भाजपा का मेयर 
493
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

यहां 101 सदस्यीय निगम में NDA ने 50 सीटों पर जीत हासिल की

जिससे वह सबसे बड़े गठबंधन के रूप में उभरा है।

 यह जीत राजनीतिक मायनों में बेहद महत्वपूर्ण है 

डिजिटल डेस्क न्यूज़। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम(Thiruvananthapuram) में BJP और NDA (National Democratic Alliance) ने नगर निगम चुनाव में एक अभूतपूर्व सफलता दर्ज की है। यहां पहली बार भगवा यानी भाजपा का झंडा लहराया है। यहां 101 सदस्यीय निगम में NDA ने 50 सीटों पर जीत हासिल की, जिससे वह सबसे बड़े गठबंधन के रूप में उभरा है। यह जीत राजनीतिक मायनों में बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि लंबे समय से LDF (Left Democratic Front) का वर्चस्व रहा है और अब शहर के शहरी निकाय पर उसका दबदबा कमजोर पड़ा है।

 

तिरुवनंतपुरम में 45 सालों से बना लेफ्ट का किला ध्वस्त हो गया है। नगर निगम में एलडीएफ(LDF) को केवल 29 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस समर्थित यूडीएफ(United Democratic Front) के खाते में 19 सीटें आईं और 2 सीटें इंडिपेंडेंट उम्मीदवारों के हिस्से में रहीं। भाजपा के लिए यह जीत ना सिर्फ पद की प्राप्ति है, बल्कि राज्य की राजनीति में उसकी बढ़ती पकड़ का भी संकेत है। निकाय चुनाव में जीत के साथ ही अब यहां बीजेपी का मेयर होगा।

राजनीतिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव

राजधानी तिरुवनंतपुरम में LDF की दशकों पुरानी सत्ता को चुनौती देते हुए NDA की यह जीत राजनीतिक विश्लेषकों के लिए भी एक बड़ा संकेत है। इस चुनाव परिणाम से यह स्पष्ट होता है कि शहर के मतदाताओं ने बदलाव की चाह जताई है. राजनीतिक परिदृश्य में यह बदलाव आगामी केरल विधानसभा चुनावों (Kerala Assembly elections) के लिए भी एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है, क्योंकि तिरुवनंतपुरम कांग्रेस नेता शशि थरूर का राजनीतिक गढ़ रहा है।

तिरुवनंतपुरम नगर निगम में एनडीए की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने इसे ऐतिहासिक बताया और जनता का धन्यवाद दिया।उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘तिरुवनंतपुरम को धन्यवाद! तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा-एनडीए को मिला जनादेश केरल की राजनीति में एक ऐतिहासिक क्षण है। जनता को पूरा विश्वास है कि राज्य की विकास संबंधी आकांक्षाओं को केवल हमारी पार्टी ही पूरा कर सकती है। हमारी पार्टी इस जीवंत शहर के विकास और लोगों के लिए जीवन स्तर को सुगम बनाने की दिशा में काम करेगी।

Tags: Bjp keral kerla myer election news tiruanantpuram
Previous Post

सर्दियों में स्ट्रॉबेरी क्यों है लाभकारी क्या आप जानते हैं, तो जानिए

Next Post

भाजपा को मिला नितिन नवीन के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नए अध्यक्ष मिलने तक संभालेंगे जेपी नड्डा की जिम्मेदारी

Next Post
भाजपा को मिला नितिन नवीन के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नए अध्यक्ष मिलने तक संभालेंगे जेपी नड्डा की जिम्मेदारी

भाजपा को मिला नितिन नवीन के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नए अध्यक्ष मिलने तक संभालेंगे जेपी नड्डा की जिम्मेदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist