डिजिटल डेस्क न्यूज़। देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लंबे से टल रहा है। जिसका इंतजार फिलहाल खत्म है हो गया है। उल्लेखनीय है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव काफी समय से लंबित है, लेकिन अब लग रहा है कि जल्द ही बीजेपी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। अब खबर आई है कि रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की घोषणा की है। यहां जानकारों नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का मतलब है कि नए अध्यक्ष मिलने तक नितिन नवीन जेपी नड्डा की जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे। आम तौर पर जब चुनाव करीब होता है, तब कार्यकारी बनाए जाते हैं। यह चुनाव से पहले की एक अहम प्रक्रिया है. हालांकि नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाना, उनको मिली एक बड़ी जिम्मेदारी है। यहां एक बात और गौरतलब है कि बीजेपी में परंपरा रही है कि कार्यकारी अध्यक्ष ही पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त होते रहे है। नितिन नवीन की बात करें तो नितिन अभी बिहार सरकार में मंत्री हैं। नितिन नवीन भाजपा के सबसे युवा अध्यक्षों में से एक हैं।
देश में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली है और मध्यप्रदेश भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
डिजिटल डेस्क, भोपाल/नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 अगस्त को नई दिल्ली में राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर...




















Discussion about this post