• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Featured

मौसम का कहर,सर्द हवाओं से ठिठुर रहा मध्यप्रदेश 

tmmirror_site by tmmirror_site
December 26, 2025
in Featured, State
0
मौसम का कहर,सर्द हवाओं से ठिठुर रहा मध्यप्रदेश 
494
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

भोपाल, उज्जैन, जबलपुर,मंडला, रीवा, सतना, पचमढ़ी, दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, खजुराहो,सिहोर, इंदौर समेत कई जिलों में सुबह घना कोहरा

डिजिटल डेस्क न्यूज़/भोपाल। मौसम इन दिनों पूरे शबाब पर है, जाड़ा जोरदार पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का असर लगातार बना हुआ है। प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में शुक्रवार सुबह पत्तों पर ओस की बूंदें जम गईं। यहां रात का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

भोपाल, मंडला, रीवा, सतना, पचमढ़ी, दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, खजुराहो, नौगांव, अशोकनगर, झाबुआ, खंडवा, शाजापुर और सीहोर समेत कई जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ और सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार-शुक्रवार की रात प्रदेश के करीब 25 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। पचमढ़ी के अलावा रीवा में 5.5 डिग्री, शिवपुरी और खजुराहो में 6 डिग्री, नौगांव और दतिया में 6.2 डिग्री तथा उमरिया में 6.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज हुआ। भोपाल में पारा 7 डिग्री, जबकि इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया।

Tags: Mp weather news mosam update mp
Previous Post

अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष में महामना पं. मदनमोहन मालवीय ने राष्ट्र को दी दिशा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Next Post

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी सहित देश के 20 असाधारण बच्चों को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

Next Post
क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी सहित देश के 20 असाधारण बच्चों को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी सहित देश के 20 असाधारण बच्चों को 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist