भोपाल, उज्जैन, जबलपुर,मंडला, रीवा, सतना, पचमढ़ी, दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, खजुराहो,सिहोर, इंदौर समेत कई जिलों में सुबह घना कोहरा
डिजिटल डेस्क न्यूज़/भोपाल। मौसम इन दिनों पूरे शबाब पर है, जाड़ा जोरदार पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का असर लगातार बना हुआ है। प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में शुक्रवार सुबह पत्तों पर ओस की बूंदें जम गईं। यहां रात का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

भोपाल, मंडला, रीवा, सतना, पचमढ़ी, दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, खजुराहो, नौगांव, अशोकनगर, झाबुआ, खंडवा, शाजापुर और सीहोर समेत कई जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ और सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार-शुक्रवार की रात प्रदेश के करीब 25 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। पचमढ़ी के अलावा रीवा में 5.5 डिग्री, शिवपुरी और खजुराहो में 6 डिग्री, नौगांव और दतिया में 6.2 डिग्री तथा उमरिया में 6.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज हुआ। भोपाल में पारा 7 डिग्री, जबकि इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया।




















Discussion about this post