मध्य प्रदेश ब्राह्मण समाज ने चेतावनी दी है कि इस फिल्म को तत्काल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से नहीं हटाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने इसके निर्माण से जुड़े लोगों पर एफआईआर भी दर्ज करने की भी मांग की है।
डिजिटल डेस्क न्यूज़/भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लेकर धार्मिक नगरी उज्जैन में फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर ब्राह्मण समाज का गुस्सा फूट पड़ा है। राजधानी भोपाल में ब्राह्मण समाज ने जमकर विरोध किया है। यहां हवन-पूजन कर्मकांड विधान करने वाले धोती-कुर्ता धारी पंडित हाथों में फिल्म के विरोध में तख्तियां लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के टाइटल को पूरे समुदाय का अपमान बताते हुए जमकर नारेबाजी की, इतना ही नहीं मध्य प्रदेश ब्राह्मण समाज ने चेतावनी दी है कि इस फिल्म को तत्काल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से नहीं हटाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने इसके निर्माण से जुड़े लोगों पर एफआईआर भी दर्ज करने की भी मांग की है। उज्जैन के तीर्थ पंडा समिति के पंडित अमर डिब्बेवाल ने फिल्म को एक निंदनीय अपराध करार देते हुए सेंसर बोर्ड से इस पर तुरंत रोक लगाने का आग्रह किया है। समाज के लोगों का कहना है कि जब तक फिल्म के शीर्षक को बदला नहीं जाता और अपमानजनक सामग्री नहीं हटाई जाती, तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा। जाहिर है दिल्ली और जयपुर के बाद अब मध्य प्रदेश में भी इस फिल्म को लेकर कानूनी और सामाजिक लड़ाई तेज हो गई है।




















Discussion about this post