डिजिटल डेस्क न्यूज़/नई दिल्ली। China Rahul Gandhi loksabha narbade Book संसद के बजट सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चीन, डोकलाम और भारत-चीन सीमा विवाद का मुद्दा उठाया। इसी दौरान पूर्व सैन्य प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की किताब का जिक्र किए जाने पर सदन में भारी व तक के लिए स्थगित की गई। सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच मुद्दों को लेकर खींचतान बनी हुई है।
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होते ही राहुल गांधी ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने भारत-चीन संबंधों और डोकलाम विवाद का हवाला देते हुए सरकार से जवाब मांगा। इस पर सत्ता पक्ष के सांसदों ने कड़ा विरोध जताया और सदन में नारेबाजी शुरू हो गई, जिसके बाद कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। दोपहर तीन बजे सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, लेकिन राहुल गांधी ने एक बार फिर वही विषय उठाया। इसके बाद दूसरी बार भी लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। तीसरी बार सदन शुरू होने पर राहुल गांधी ने पूर्व सैन्य प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब का हवाला देना चाहा, जिससे विवाद और बढ़ गया।
नरवणे की किताब को लेकर अड़े रहे राहुल गांधी
राहुल गांधी का कहना था कि वह जनरल नरवणे की किताब में लिखी बातों के जरिए यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि चीन के साथ तनाव के दौरान सरकार ने अहम फैसले क्यों नहीं लिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कठिन हालातों में राजनीतिक नेतृत्व ने निर्णय लेने की जिम्मेदारी अधिकारियों पर छोड़ दी।
स्पीकर के अनुरोध के बावजूद नहीं माने राहुल
लोकसभा स्पीकर जगदंबिका पाल ने राहुल गांधी से राष्ट्रपति के अभिभाषण से जुड़े अन्य विषयों पर चर्चा करने का अनुरोध किया। हालांकि राहुल गांधी अपनी बात पर अड़े रहे और लगातार नरवणे की किताब का जिक्र करते रहे। इसके चलते सदन में हंगामा बढ़ता गया।
सदन से बाहर राहुल गांधी के सरकार पर आरोप
सदन से बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह अलग मुद्दा है कि भारत ने जमीन गंवाई या नहीं, लेकिन असल सवाल यह है कि उस समय प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने निर्णायक भूमिका क्यों नहीं निभाई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा से बच रही है।
कांग्रेस का आरोप – पब्लिक इंटरेस्ट दबाया जा रहा
कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि राहुल गांधी ने चीन, डोकलाम और भारत-चीन संबंधों जैसे अहम मुद्दे उठाए, लेकिन सरकार जवाब देने के बजाय चर्चा ही नहीं होने दे रही। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पब्लिक इंटरेस्ट के मुद्दे को दबाने की कोशिश है।
चिदंबरम का बयान – सच्चाई छिपाना चाहती है सरकार
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि सरकार जल्द ही पूर्व सेना प्रमुख की आत्मकथा ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पर प्रतिबंध लगा सकती है। उनका आरोप है कि किताब में कुछ ऐसी सच्चाईयां हैं जिन्हें सरकार सामने नहीं आने देना चाहती।
अमित शाह का जवाब
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में कहा कि सत्ता पक्ष के किसी भी सांसद ने विपक्ष की देशभक्ति पर सवाल नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष बिना वजह इस मुद्दे को तूल दे रहा है।
राहुल गांधी का पलटवार
राहुल गांधी ने कहा कि सरकार उनकी पार्टी और नेताओं के राष्ट्रवाद पर सवाल उठाती है, लेकिन जब प्रधानमंत्री के चरित्र पर सवाल उठाने वाला लेख सामने आता है तो उस पर चर्चा से डरती है। उन्होंने सवाल किया कि अगर यह लेख चीन या प्रधानमंत्री के बारे में नहीं है, तो फिर चर्चा से रोका क्यों जा रहा है।


