सीएम ने पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार में योगगुरु स्वामी रामदेव के साथ योगाभ्यास कर अनुशासन, आत्मबल और स्वस्थ जीवनशैली का प्रेरक उदाहरण दिया।
डिजिटल डेस्क न्यूज़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरिद्वार में योग गुरु बाबा रामदेव के साथ गुरुवार को योग किया। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने योगगुरु रामदेव के साथ शीर्षासन के साथ योग के अन्य आसन भी किए।
इस दौरान उन्होंने योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, संतुलित और ऊर्जावान जीवन की ओर कदम बढ़ाने के लिए कहा। दूसरी ओर सीएम डॉ. मोहन यादव बुधवार से उत्तराखंड के हरिद्वार में हैं। सीएम ने पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार में योगगुरु स्वामी रामदेव के साथ योगाभ्यास कर अनुशासन, आत्मबल और स्वस्थ जीवनशैली का प्रेरक उदाहरण दिया।

वहां उन्होंने कन्या गुरुकुल का दौरा किया और यहां संस्कार, साधना और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण वातावरण का अनुभव किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में योग भारत की प्राचीन परंपरा से वैश्विक जन-आंदोलन बन चुका है।
इसलिए जरूरत है कि योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, संतुलित और ऊर्जावान जीवन की ओर कदम बढ़ाएं। इसके अलावा हरिद्वार प्रवास के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव हरिद्वार में आयोजित अनन्त श्रीविभूषित परम गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि महाराज गुरुदेव समाधि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा मूर्ति स्थापना समारोह एवं संत समागम कार्यक्रम में भी शामिल हुए।पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने योगगुरु बाबा रामदेव के साथ शीर्षासन किया डिजिटल डेस्क न्यूज़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरिद्वार में योग गुरु बाबा रामदेव के साथ गुरुवार को योग किया। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने योगगुरु रामदेव के साथ शीर्षासन के साथ योग के अन्य आसन भी किए।
इस दौरान उन्होंने योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, संतुलित और ऊर्जावान जीवन की ओर कदम बढ़ाने के लिए कहा। दूसरी ओर सीएम डॉ. मोहन यादव बुधवार से उत्तराखंड के हरिद्वार में हैं। आज सुबह सीएम ने पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार में योगगुरु स्वामी रामदेव के साथ योगाभ्यास कर अनुशासन, आत्मबल और स्वस्थ जीवनशैली का प्रेरक उदाहरण दिया।
वहां उन्होंने कन्या गुरुकुल का दौरा किया और यहां संस्कार, साधना और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण वातावरण का अनुभव किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में योग भारत की प्राचीन परंपरा से वैश्विक जन-आंदोलन बन चुका है।
इसलिए जरूरत है कि योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, संतुलित और ऊर्जावान जीवन की ओर कदम बढ़ाएं। इसके अलावा हरिद्वार प्रवास के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव हरिद्वार में आयोजित अनन्त श्रीविभूषित परम गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि महाराज गुरुदेव समाधि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा मूर्ति स्थापना समारोह एवं संत समागम कार्यक्रम में भी शामिल हुए।




















Discussion about this post