• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Featured

कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की रिहाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र 

tmmirror_site by tmmirror_site
February 6, 2026
in Featured, National
0
कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की रिहाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र 
492
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

 

मध्य प्रदेश से कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सदस्य तन्खा ने कहा, ‘‘समय आ गया है कि भारत सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत उनकी हिरासत की समीक्षा करे।

एक गलतफहमी को उस हद तक नहीं बढ़ाया जाना चाहिए जहां यह पूरे क्षेत्र की ‘आत्मा’ को गहरी चोट पहुंचाए।

डिजिटल डेस्क न्यूज़। कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर आग्रह किया कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत जेल में बंद जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को रिहा किया जाए।

 

एनएसए केंद्र और राज्यों को व्यक्तियों को ‘भारत की रक्षा के लिए प्रतिकूल’ तरीके से कार्य करने से रोकने के लिए हिरासत में लेने का अधिकार देता है। इसके तहत अधिकतम हिरासत अवधि 12 महीने है, हालांकि इसे पहले भी रद्द किया जा सकता है।

तन्खा ने वांगचुक की रिहाई की मांग करते हुए गृह मंत्री को लिखे पत्र में कहा, ‘‘वह भारत में सांस लेते हैं, भारत के बारे में सोचते हैं और भारत के लिए जीते हैं।’

वांगचुक को पिछले साल 26 सितंबर को हिरासत में लिया गया था। इसके दो दिन पहले लद्दाख को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची का दर्जा देने की मांग को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ था, जिसमें केंद्र शासित प्रदेश में चार लोगों की मौत हो गई थी। सरकार ने उन पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया।

वांगचुक फिलहाल जोधपुर केंद्रीय कारागार में बंद हैं

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘भारत में कोई भी यह नहीं मानता कि वांगचुक एनएसए के तहत कारावास के हकदार हैं। वह जलवायु परिवर्तन और पिघलते ग्लेशियरों को लेकर आवाज उठाते रहे हैं।

मध्य प्रदेश से कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सदस्य तन्खा ने कहा, ‘‘समय आ गया है कि भारत सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत उनकी हिरासत की समीक्षा करे। एक गलतफहमी को उस हद तक नहीं बढ़ाया जाना चाहिए जहां यह पूरे क्षेत्र की ‘आत्मा’ को गहरी चोट पहुंचाए।

उन्होंने कहा कि वांगचुक ईमानदारी, नवीनता और निस्वार्थ सेवा का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि जलवायु कार्यकर्ता का न केवल लद्दाख में गहरा सम्मान है बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उनका सम्मान किया जाता है।

Tags: Madhya Pradesh Congress neta senior advocate Vivek tan ka Sonam Wagh Chugh related letter Home minister Amit Shah Sonam Banjo jalvayu karykarta
Previous Post

पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने योगगुरु बाबा रामदेव के साथ लगाए योगासन 

Next Post

भोपाल में महिलाओं पर “कटर” से हमला करने वाले ‘साइको कटर मैन’ को पुलिस ने दबोचा

Next Post
भोपाल में महिलाओं पर “कटर” से हमला करने वाले ‘साइको कटर मैन’ को पुलिस ने दबोचा

भोपाल में महिलाओं पर "कटर" से हमला करने वाले 'साइको कटर मैन' को पुलिस ने दबोचा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist