• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home State

भोपाल में महिलाओं पर “कटर” से हमला करने वाले ‘साइको कटर मैन’ को पुलिस ने दबोचा

tmmirror_site by tmmirror_site
February 8, 2026
in State
0
भोपाल में महिलाओं पर “कटर” से हमला करने वाले ‘साइको कटर मैन’ को पुलिस ने दबोचा
495
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

देवेंद्र ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि एकतरफा प्यार और पत्नी से अनबन के चलते वह महिलाओं से नफरत करने लगा था।

पुलिस के अनुसार, देवेंद्र सागर जिले का रहने वाला है और पहले भी कई मामलों में उसका नाम आ चुका है।

डिजिटल डेस्क न्यूज़/भोपाल। Madhy pradesh News मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल bhopal की सड़कों पर महिलाओं को आतंकित करने वाले ‘साइको कटर मैन’ sycho cutter man को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ये बीते कुछ दिनों से महिलाओं के लिए काल बना हुआ था। बता दें, 37 वर्षीय देवेंद्र नाम के इस शख्स ने 29 जनवरी की रात को चार महिलाओं पर हमला किया था। पुलिस ने उसके पास से कटर और चोरी की बाइक भी बरामद की है। देवेंद्र ने पूछताछ में बताया कि एकतरफा प्यार और पत्नी से अनबन के चलते वह महिलाओं से नफरत करने लगा था।

पुलिस के अनुसार, देवेंद्र सागर जिले का रहने वाला है और पहले भी कई मामलों में उसका नाम आ चुका है। वह नशे का आदी था और नशे में धुत होकर इन वारदातों को अंजाम देता था। उसने बताया कि वह पांचवीं बार हमला करने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। देवेंद्र ने 2014 में भी सागर जिले में इसी तरह के चार हमले किए थे।

देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह एक लड़की से प्यार करता था, लेकिन उसने उसे भाव नहीं दिया। इससे वह महिलाओं से नफरत करने लगा। उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी। इन सब बातों ने उसे और भी गुस्सा दिला दिया। वह महिलाओं पर हमला करके उन्हें खत्म करना चाहता था, लेकिन इस बार वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाया।

देवेंद्र एक स्कूल ड्रॉपआउट है और निर्माण स्थलों पर दिहाड़ी मजदूर का काम करता था। वह भोपाल के करोंद इलाके में रहता था। वह पिपलानी और अयोध्या नगर जैसे इलाकों में रात के अंधेरे में चोरी की बाइक से घूमता और अकेली महिलाओं को निशाना बनाता था।

इन इलाकों की जानकारी होने के कारण वह आसानी से भाग जाता था। पुलिस ने बताया कि 29 जनवरी की रात को उसने पिपलानी में तीन और अयोध्या नगर में एक महिला पर हमला किया था। इन हमलों के बाद शहर में डर का माहौल बन गया था। हालांकि, चोरी की गई बाइक की एक खास पहचान ने पुलिस को उसे पकड़ने में मदद की।
पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या सागर जिले में भी उसके खिलाफ ऐसे मामले दर्ज हैं।
साइको कटर मैन की गिरफ्तारी पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने भोपाल पुलिस टीम को 50 हजार रूपए के पुरस्‍कार से पुरस्‍कृत करने की घोषणा की है। घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त संजय कुमार के निर्देशन में अति. पुलिस आय़ुक्त अवधेश गोस्वामी के मार्गदर्शन में विशेष टीमों का गठन किया गया। लगातार सघन खोज अभियान के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली, जिसके आधार पर अयोध्या बायपास, छोलामंदिर क्षेत्र के समीप जंगल क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी देवेन्‍द्र अहिरवार पिता हरज्ञान अहिरवार, उम्र 37 वर्ष, निवासी घसेरा मोहल्ला राहतगढ़ जिला सागर, हाल निवासी पूजा कॉलोनी करोंद, भोपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags: Crime Bhopal women's attack psycho cutter killer arrest police MP police
Previous Post

कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की रिहाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र 

Next Post

भारत की अंडर-19 क्रिकेट में छठी ऐतिहासिक जीत, वैभव की बल्लेबाजी में कपिल देव की झलक दिखी 

Next Post
भारत की अंडर-19 क्रिकेट में छठी ऐतिहासिक जीत, वैभव की बल्लेबाजी में कपिल देव की झलक दिखी 

भारत की अंडर-19 क्रिकेट में छठी ऐतिहासिक जीत, वैभव की बल्लेबाजी में कपिल देव की झलक दिखी 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist