डिजिटल डेस्क न्यूज़/रीवा। रीवा-सीधी मार्ग पर बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गुढ़ थाना क्षेत्र के बदवार स्टैंड के समीप यात्री बस और बल्कर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में 5 की मौत हुई जबकि 20 लोग घायल हुए हैं, जिसमें 3 लोग रीवा में ICU भर्ती हैं।
मौके पर पहुंचा पुलिस और प्रशासन अमला, बस में फंसे यात्रियों को निकालने का प्रयास जारी
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजने की कार्रवाई जारी है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपालक सम्मेलन में न्याय संहिता आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया
डिजिटल डेस्क न्यूज़/भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित गोपालक...




















Discussion about this post