डिजिटल डेस्क न्यूज़। सावन में कावड़ियों की बाबा भोलेनाथ की भक्ति में धूम मची हुई है। भोले के भक्त कांवड़ में जल भरकर कांधे में लेकर लम्बी यात्रा कर रहे हैं। बोल बम के जयकारों से सारा वातावरण धर्ममय हो चुका है।

इसी क्रम में भोले के भक्तों का एक जत्था पन्ना जिला और राजधानी भोपाल से झारखंड बैद्यनाथ धाम पहुंचा है। जहां भोले के भक्तों में भोपाल से भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री एवं संजीत सरकार अपने साथियों के साथ और पन्ना जिला से वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज दुबे अपने साथियों के साथ एक जुट होकर जत्थे के स्वरूप में पहुंचे और सुल्तानगंज से कावड़ भरकर यात्रा की और भोलेनाथ का अभिषेक कर दर्शन लाभ लिया।
इस अवसर पर मां दुर्गा के 51 पीठ में से एक पीठ सती माता का जहां हृदय गिरा था, बैद्यनाथ धाम में दर्शन किए। इस अवसर पर भाजपा नेता संजीत सरकार देश और प्रदेश की खुशहाली की भी बात कही। बताया कि बाबा भोलेनाथ और मां सब पर कृपा करेंगे ऐसी मनोकामना है। इस मौके पर सभी ने जमकर बोल बम के जयकारे लगाए जिससे माहौल शिवमय हो गया।




















Discussion about this post