रतलाम जिले के जावरा में फोरलेन किनारे रखे टायरों में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया।
दीपावली की आतिशबाजी के बीच परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में जनता क्वार्टर स्टेडियम ग्राउंड के पास मकान के बाहर खड़े आधा दर्जन वाहन आग की चपेट में आ गए।
डिजिटल डेस्क न्यूज़। इंदौर के नंदा नगर में भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। दीपावली की आतिशबाजी के बीच परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में जनता क्वार्टर स्टेडियम ग्राउंड के पास मकान के बाहर खड़े आधा दर्जन वाहन आग की चपेट में आ गए। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते कार, ऑटो और ई-रिक्शा धू-धू कर जल उठे। हादसे में लाखों रुपए के वाहन जलकर खाक हो गए। शुरुआती आशंका है कि पटाखों की चिंगारी से आग लगी होगी।
नंदा नगर निवासी 65 वर्षीय विष्णु कैलाश जायसवाल ने पुलिस को बताया कि, 9 नवंबर की रात करीब 3 बजे पड़ोसी ऋषभ भीलवारे ने फोन कर वाहनों में आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे तो कई वाहन आग की लपटों से घिरे हुए थे।
आग की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों और दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके थे।
6 वाहन आग की चपेट में आए
इस घटना में मारुति ऑल्टो, हुंडई ईऑन, 3 यात्री ऑटो और एक बैटरी ई-रिक्शा को नुकसान पहुंचा है। कुल 6 वाहन आग की चपेट में आए, जिनमें लाखों रुपए का नुकसान होने की बात सामने आई है। परदेशीपुरा थाना पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक कुलदीप भदौरिया मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आग लगने की असली वजह सामने आ सके। शुरुआती तौर पर पटाखों की चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
जावरा में फोरलेन किनारे रखे टायरों में अचानक भीषण आग लगी
रतलाम जिले के जावरा में फोरलेन किनारे रखे टायरों में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसमान में धुएं का घना गुबार छा गया। आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि पास में खड़ी एक कार भी इसकी चपेट में आ गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जावरा में फोरलेन किनारे रखे टायरों में अचानक आग लग गई। टायरों में आग लगते ही लपटें तेजी से उठने लगीं। कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप ले लिया। जलते टायरों से उठता काला धुआं दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई।


