• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Featured

MP NEWS : इंदौर के नंदा नगर में आतिशबाजी के बीच भीषण आग,रतलाम के जावरा में टायरों में अचानक भड़की आग

tmmirror.com by tmmirror.com
November 10, 2026
in Featured, State, मध्य प्रदेश
0
इंदौर के नंदा नगर में आतिशबाजी के बीच भीषण आग,रतलाम के जावरा में टायरों में अचानक भड़की आग
493
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

रतलाम जिले के जावरा में फोरलेन किनारे रखे टायरों में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया।
दीपावली की आतिशबाजी के बीच परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में जनता क्वार्टर स्टेडियम ग्राउंड के पास मकान के बाहर खड़े आधा दर्जन वाहन आग की चपेट में आ गए।


डिजिटल डेस्क न्यूज़।
इंदौर के नंदा नगर में भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। दीपावली की आतिशबाजी के बीच परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में जनता क्वार्टर स्टेडियम ग्राउंड के पास मकान के बाहर खड़े आधा दर्जन वाहन आग की चपेट में आ गए। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते कार, ऑटो और ई-रिक्शा धू-धू कर जल उठे। हादसे में लाखों रुपए के वाहन जलकर खाक हो गए। शुरुआती आशंका है कि पटाखों की चिंगारी से आग लगी होगी।

नंदा नगर निवासी 65 वर्षीय विष्णु कैलाश जायसवाल ने पुलिस को बताया कि, 9 नवंबर की रात करीब 3 बजे पड़ोसी ऋषभ भीलवारे ने फोन कर वाहनों में आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे तो कई वाहन आग की लपटों से घिरे हुए थे।

आग की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों और दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके थे।

6 वाहन आग की चपेट में आए
इस घटना में मारुति ऑल्टो, हुंडई ईऑन, 3 यात्री ऑटो और एक बैटरी ई-रिक्शा को नुकसान पहुंचा है। कुल 6 वाहन आग की चपेट में आए, जिनमें लाखों रुपए का नुकसान होने की बात सामने आई है। परदेशीपुरा थाना पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक कुलदीप भदौरिया मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आग लगने की असली वजह सामने आ सके। शुरुआती तौर पर पटाखों की चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

जावरा में फोरलेन किनारे रखे टायरों में अचानक भीषण आग लगी

रतलाम जिले के जावरा में फोरलेन किनारे रखे टायरों में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसमान में धुएं का घना गुबार छा गया। आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि पास में खड़ी एक कार भी इसकी चपेट में आ गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जावरा में फोरलेन किनारे रखे टायरों में अचानक आग लग गई। टायरों में आग लगते ही लपटें तेजी से उठने लगीं। कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप ले लिया। जलते टायरों से उठता काला धुआं दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Tags: indore firemp newsnanda nagar fireratlam jawara firetyre fire
Previous Post

छत्तीसगढ़ में दीपावली पर जनजातीय और लोक संस्कृति का अनूठा रंग छाया,गौरी-गौरा पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया

Next Post

MP NEWS : बोहरा समाज शांति प्रिय, व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी और देशभक्त समाज है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Next Post
बोहरा समाज शांति प्रिय, व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी और देशभक्तसमाज है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

MP NEWS : बोहरा समाज शांति प्रिय, व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी और देशभक्त समाज है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist