– आईएएस अफसर की सोशल मीडिया पर फर्जी चैट हुई वायरल, जांच शुरू
– आईएएस पी नरहरि ने क्राइम ब्रांच से की शिकायत
हेमंत नामदेव/भोपाल। मध्य प्रदेश के एक आईएएस अफसर के नाम से सोशल मीडिया पर एक अश्लील चैट वायरल हो गई है। उक्त अश्लील चैट में मध्य प्रदेश के उद्योग आयुक्त पी नरहरि का नाम आया है। इस मामले की पुलिस कमिश्नर भोपाल हरिनारायणाचारी मिश्र से शिकायत होने के बाद जांच शुरू हो गई है।
सूत्रों ने बताया कि उद्योग आयुक्त नरहरि ने पुलिस कमिश्नर मिश्र से साफ कहा है कि उनके नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी चैट वायरल की गई है। जबकि उक्त चैट आईएएस अफसर नरहरि और एक वरिष्ठ महिला अधिकारी के बीच हुई बातचीत का बताया जा रहा है।
क्रमिनल इंटेंशन के साथ बनाई चैट
उद्योग आयुक्त नरहरि ने पुलिस अधिकारी से कहा है कि सोशल मीडिया पर जो चैट वायरल हुई है, वह फॉल्स है। क्रिमिनल इंटेंशन के साथ उक्त चैट को बनाया गया है। इस चैट की जानकारी सामने आने के बाद ही प्रकरण की लिखित शिकायत की है।
गलत काम करने वाले होंगे बेनकाब
पुलिस कमिश्नर ने क्राइम ब्रांच भोपाल को इस मामले की जांच के लिए अधिकृत किया है। पूरे मामले की जांच के बाद उक्त चैट बनाने व सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले के खिलाफ एफआईआर होगी। इसके आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
महिला अफसर ने की शिकायत
क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि उद्योग आयुक्त पी नरहरि की ओर से बुधवार को शिकायत की गई है। ऐसी ही शिकायत एक विभाग में वरिष्ठ पद पर पदस्थ महिला अधिकारी ने भी की है। उक्त चैट महिला अधिकारी और उद्योग आयुक्त की बातचीत बताकर वायरल किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
वर्जन…
इस प्रकरण में अज्ञात लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज हो गई है। क्राइम ब्रांच भोपाल सिटी के डीसीपी मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपियों के नाम जल्द सामने आएंगे।
– पी नरहरि, आयुक्त, उद्योग विभाग


















Discussion about this post