• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Featured

आंध्र प्रदेश के कुर्नूल बस हादसे में एक नया खुलासा, 234 स्मार्टफोन हुए ब्लास्ट 

tmmirror_site by tmmirror_site
October 25, 2025
in Featured, State
0
आंध्र प्रदेश के कुर्नूल बस हादसे में एक नया खुलासा, 234 स्मार्टफोन हुए ब्लास्ट 
492
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

 

कुर्नूल पुलिस ने हादसे के बाद भागे ड्राइवर और क्लीनर को गिरफ्तार किया

बस में आग लगने से 20 यात्रियों की जलकर मौत हुई, उसमें 234 स्मार्टफोन रखे हुए थे

डिजिटल डेस्क न्यूज़/नई दिल्ली।आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में हुए बस हादसे में एक नया खुलासा हुआ है। शुक्रवार सुबह जिस बस में आग लगने से 20 यात्रियों की जलकर मौत हुई, उसमें 234 स्मार्टफोन रखे हुए थे।

कुर्नूल पुलिस ने हादसे के बाद भागे ड्राइवर मिरियाला लक्ष्मैया और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आग लगने के बाद जब बस रुकी, तो दोनों पैसेंजर डोर से बाहर कूद गए। उन्हें हादसे की गंभीरता का अंदाजा नहीं था।

NH-44 पर चिन्नातेकुरु गांव के पास बस और बाइक के बीच टक्कर होने से 20 लोगों की जलकर मौत हुई, इनमें 17 यात्री और एक टक्ककर मारने वाला बाइक सवार शामिल है। 19 यात्रियों ने बस से कूदकर जान बचाई। बुरी तरह झुलसे घायलों को सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

एक वीडियो सामने आया है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि वह बस से टकराने वाला बाइक सवार शिवशंकर ही है। वह नशे में धुत था। यह CCTV फुटेज घटनास्थल के पास के पेट्रोल पंप का बताया गया है।

बस में जिन 234 स्मार्टफोन में ब्लास्ट से आग भड़की, उनकी कीमत करीब 46 लाख रुपए थी। इन्हें हैदराबाद के एक व्यापारी मंगनाथ, पार्सल के जरिए बेंगलुरु भेज रहे थे। यह खेप ई-कॉमर्स कंपनी को पहुंचनी थी। चश्मदीदों ने बताया कि आग लगने के साथ ही बैटरियों के फटने की आवाज भी सुनाई दी।

फायर ब्रिगेड के DIG पी वेंकटरमन ने बताया कि स्मार्टफोन के अलावा बस के एयर कंडीशनिंग सिस्टम में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रिक बैटरियां भी फट गईं। आग इतनी भयानक थी कि बस के फर्श पर लगी एल्युमीनियम शीटें पिघल गईं। हमने पिघली हुई चादरों से हड्डियां और राख गिरते हुए देखी।

Tags: Andhra Pradesh Kurnool bus hadsa Agni accident 274 smartphone blast new update expose current news trending fire accident Andhra Pradesh news
Previous Post

रिलायंस ने फेसबुक के साथ मिलकर एक नई AI कंपनी बनाई 

Next Post

अभिव्यक्ति : संसद भवन में विरोध प्रदर्शन आंदोलन था, ना की आतंकवादी हमला

Next Post
अभिव्यक्ति : संसद भवन में विरोध प्रदर्शन आंदोलन था, ना की आतंकवादी हमला

अभिव्यक्ति : संसद भवन में विरोध प्रदर्शन आंदोलन था, ना की आतंकवादी हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist