आतिशी सिंह ने सीएम की मेज पर अपने लिए अलग कुर्सी लगवाई है। वहीं, भाजपा इसे मुख्यमंत्री पद का अपमान बता रही है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह संविधान का अपमान है।
नई दिल्ली/ न्यूज डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली राज्य में नई मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय में पदभार संभाल लिया है। आतिशी ने दिल्ली की कमान संभालते ही एक बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने निर्णय लिया है कि वे अरविंद केजरीवाल के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी खाली रखेंगी। आतिशी के इस निर्णय को कई तरह से राजनितिक जगत में देखा जा रहा है। आतिशी सिंह ने सीएम की मेज पर अपने लिए अलग कुर्सी लगवाई है। वहीं, भाजपा इसे मुख्यमंत्री पद का अपमान बता रही है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष #वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह संविधान का अपमान है।#आतिशी का कहना है कि इस कुर्सी पर अरविंद केजरीवाल ही बैठेंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल फिर से दिल्ली के सीएम बनेंगे और फिर केजरीवाल की इस कुर्सी पर बैठेंगे।आतिशी ने कहा कि “आज मेरे मन में भी वही व्यथा है, जैसी भगवान राम जी के वनवास जाने पर भरत जी के मन में थी। उन्होंने भगवान राम की खड़ाऊं रखकर शासन चलाया था।भगवान राम हम सभी के आदर्श हैं और अरविंद केजरीवाल (#ArvindKejriwal) ने उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए दिल्लीवालों की सेवा की और मर्यादा का पालन करते हुए सीएम CM पद से इस्तीफा दे दिया।
#arvindkejriwal#kejriwal#aatishi#dillicm




















Discussion about this post