अब मध्यप्रदेश में भी आईआईटी (IIT) की तर्ज पर प्रौद्योगिकी शिक्षण संस्थान खोले जाएंग
डिजिटल डेस्क न्यूज़/भोपाल।
देश में इंजीनियरिंग के साथ ही विज्ञान व प्रौद्योगिकी की उच्चतम व आधुनिकतम शिक्षा तथा अनुसंधान के लिए प्रसिद्ध आईआईटी की तर्ज पर अब मध्यप्रदेश में भी प्रौद्योगिकी शिक्षण संस्थान खोले जाएंगे। इन्हें मध्यप्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानि एमपीआईटी के रूप में डेवलप किया जाएगा। प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इससे पहले सीएम मोहन यादव भी आईआईटी की तर्ज पर प्रदेश में इंजीनियरिंग कॉलेजों को विकसित करने का ऐलान कर चुके हैं। एमपी में आईआईटी जैसे शिक्षण संस्थान बनाने की कवायद शुरु हो गई है। सीएम मोहन यादव ने प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों को विकसित कर आईआईटी के समान कैंपस तैयार करने की बात कही थी। उनका कहना है कि आईआईटी से हो रहे ज्ञान के प्रसार को इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थी भी सीख सकेंगे। अब तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने इस काम को आगे बढ़ाया है। मंत्रालय स्थित प्रतिकक्ष में बुधवार को तकनीकी शिक्षा विभाग की बैठक हुई। विभागीय मंत्री इंदर सिंह परमार ने यहां विभिन्न विषयों की समीक्षा की। खास बात यह है कि बैठक में प्रदेश में आईआईटी की तर्ज पर एमपीआईटी (मध्यप्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) की स्थापना की बात कही गई। तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने इस सम्बन्ध में अधिकारियों से व्यापक चर्चा कर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।




















Discussion about this post