TMMIRROR/डिजिटल डेस्क न्यूज़।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की सुबह अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के उस घटनास्थल पर पहुंचे, जहां प्लेन क्रैश हुआ, काफी देर तक वहां समय बताने के बाद प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अहमदाबाद विमान हादसे में इकलौते बचे उस शख्स विश्वकुमार रमेश से भी अस्पताल में पहुंचकर मुलाकात की और उसका हाल जाना।
पीएम मोदी ने रमेश विश्वकुमार रमेश का हाथ पकड़ा और उसे हौसला दिया। इस दौरान विश्वकुमार रमेश के चेहरे पर सुकून के भाव देखे जा सकते थे।
पीएम सर ने मेरा हालचाल जाना और पूछा कैसे हुआ..?
विश्वकुमार रमेश ने डीडी न्यूज को दिये इंटरव्यू में बताया, ‘सब मेरी नजरों के सामने हुआ था, लेकिन मुझे खुद नहीं पता कि आखिर कैसे मैं जीवित बच गया हूं। थोड़े टाइम के लिए मुझे लगता था कि मैं भी मरने वाला हूं,लेकिन आंख खुली, तो मैं जिंदा था।
मैंने अपनी सीट बेल्ट निकालने की कोशिश की। इसके बाद मैं वहां से निकल गया। मेरी आंखों के सामने एयरहोस्टेज और दूसरे लोग मर गए थे। टेकऑफ के बाद 5-10 सेकंड के अंदर ही सबकुछ हो गया।’ विश्वकुमार रमेश ने बताया कि पीएम मोदी ने उनसे उनका हाल भी पूछा और काफी बात की।
विश्वकुमार रमेश नामक यात्री बोइंग 787 ड्रीमलाइनर की ‘ए11’ सीट पर था, जिसमें 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे, वह अपने भाई के साथ लंदन जा रहे थे। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में कार्यरत डॉ. शरीक एम ने बताया कि रमेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी हालत स्थिर है। उसे लगातार देखभाल में रखा गया है।




















Discussion about this post