• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Featured

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सूर्यकुमार यादव को दी हिदायत, कहा – ऐसी कोई टिप्पणी न करें जो राजनीतिक मानी जाए

tmmirror_site by tmmirror_site
September 26, 2025
in Featured, Sports
0
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सूर्यकुमार यादव को दी हिदायत, कहा – ऐसी कोई टिप्पणी न करें जो राजनीतिक मानी जाए
491
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

यह सलाह ICC के मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने एक आधिकारिक सुनवाई के दौरान दी

यह सुनवाई पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की शिकायत पर हुई

डिजिटल डेस्क न्यूज़। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव को कॉमेंट टिप्पणी करना भारी पड़ गया है। इसके लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने गुरुवार को सलाह दी कि वे ऐसी कोई टिप्पणी न करें जो राजनीतिक मानी जा सके।
यह सलाह ICC के मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने एक आधिकारिक सुनवाई के दौरान दी। यह सुनवाई पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की शिकायत पर हुई, जिसमें सूर्यकुमार ने 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मैच के बाद की गई टिप्पणियों में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति समर्थन जताया था।

सूर्यकुमार ने इन टिप्पणियों के लिए खुद को “दोषी नहीं” बताया। सुनवाई में BCCI के सीओओ और क्रिकेट ऑपरेशंस मैनेजर भी सूर्यकुमार के साथ थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रिचर्डसन ने सूर्यकुमार को समझाया कि उन्हें ऐसी टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए जो राजनीतिक लगें। सजा के बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह लेवल-1 का उल्लंघन है, इसलिए सूर्यकुमार को चेतावनी या 15% मैच फीस का जुर्माना हो सकता है।

वहीं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी बुधवार को पाकिस्तानी क्रिकेटरों हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) में औपचारिक शिकायत दर्ज की है। मामले की सुनवाई शुक्रवार (26 सितंबर) को होगी, क्योंकि गुरुवार को वे श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप मैच खेल रहे हैं।

दरअसल, 21 सितंबर को दुबई में खेले गए एशिया कप सुपर-4 मैच के दौरान दोनों ने भड़काऊ इशारे किए थे। रऊफ ने आसमान से विमान गिराने का इशारा, तो साहिबजादा ने फिफ्टी लगाने पर गन सेलिब्रेशन किया था।

मैच में भारतीय फैंस विराट कोहली के नारे लगाकर रऊफ को चिढ़ा रहे थे। ऐसा इसलिए, क्योंकि कोहली ने 2022 टी-20 वर्ल्ड कप में मेलबर्न में खेले मैच में रऊफ की गेंदों पर लगातार दो सिक्स लगाए थे।
इस पर रऊफ भड़क गए और उन्होंने आसमान में उड़ते विमानों को गिराने का इशारा किया। पाकिस्तान दावा करता है कि ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तानी सेना ने 5 भारतीय फाइटर प्लेन गिराए थे। हालांकि, उसका यह दावा आधारहीन माना जाता है।
रऊफ का यह इशारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। भारतीय फैंस ने उनकी इस हरकत की जमकर आलोचना की और उन्हें ट्रोल किया है।

Tags: Sports team India cricket sports Asia Cup Surya Kumar Yadav captain Pakistan political comments international cricket council action take action to suryakumar Yadav comment
Previous Post

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह से ऑनलाइन बेटिंग एप के प्रमोशन मामले में हुई पूछताछ

Next Post

बदलती लाइफस्टाइल अब मानव जीवन के लिए खतरे की घंटी, बढ़ रहे डायबिटिक 

Next Post
बदलती लाइफस्टाइल अब मानव जीवन के लिए खतरे की घंटी, बढ़ रहे डायबिटिक 

बदलती लाइफस्टाइल अब मानव जीवन के लिए खतरे की घंटी, बढ़ रहे डायबिटिक 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist