ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक, कोप इंडिया और ऑपरेशन सिंदूर शामिल रहे।
करीब चार दशक के करियर में दीक्षित कई बड़े सैन्य अभियानों का हिस्सा रहे।
नेशनल डेस्क। भारतीय वायुसेना को नया प्रमुख मिल गया है। एयर चीफ मार्शल अशुतोष दीक्षित ने शनिवार (31 अक्टूबर) को वायुसेना प्रमुख का पद संभाल लिया। उन्होंने एयर चीफ मार्शल एपी सिंह की जगह ली है। एपी सिंह करीब 43 साल की सेवा के बाद रिटायर हुए।
अशुतोष दीक्षित ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभा चुके हैं। उन्हें रणनीति बनाने और सैन्य योजनाओं पर काम करने का अच्छा अनुभव है। वायुसेना प्रमुख बनने से पहले वे वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ यानी वायुसेना के उप प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। करीब चार दशक के करियर में दीक्षित कई बड़े सैन्य अभियानों का हिस्सा रहे। वे फाइटर पायलट के साथ-साथ टेस्ट पायलट भी रहे हैं।
एयर चीफ मार्शल अशुतोष दीक्षित को करीब 40 साल का सैन्य अनुभव है। उन्होंने अपने करियर में अलग-अलग तरह के विमानों में 3,500 घंटे से ज्यादा उड़ान भरी है।
इसमें मिराज-2000, जगुआर, मिग सीरीज, तेजस, हॉक, किरण, AN-32 और IL-78 जैसे विमान शामिल हैं। वे क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर भी हैं। यानी वे दूसरे पायलटों को विमान उड़ाने की ट्रेनिंग भी दे सकते हैं।
ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सफेद सागर तक का अनुभव
दीक्षित कई बड़े सैन्य अभियानों और इंटरनेशनल सैन्य अभ्यासों का हिस्सा रहे। इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक, कोप इंडिया और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं।
ऑपरेशन सिंदूर में उनकी भूमिका बेहद अहम थी। इस अभियान के दौरान भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था।
एयर हेडक्वार्टर तक संभाली जिम्मेदारी
अशुतोष दीक्षित नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA), बांग्लादेश के डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज और नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने एयर फोर्स टेस्ट पायलट स्कूल में इंस्ट्रक्टर के तौर पर काम किया। इसके बाद उन्हें एक फाइटर स्क्वाड्रन की कमान सौंपी गई


