• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Sports

एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के आयोजन को लेकर राजधानी भोपाल में खेल उत्साह का माहौल

tmmirror.com by tmmirror.com
November 15, 2026
in Sports, State, मध्य प्रदेश
0
एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के आयोजन को लेकर राजधानी भोपाल में खेल उत्साह का माहौल
492
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

इसी क्रम में रविवार को मंत्री विश्वास सारंग के नेतृत्व में नारी शक्ति को समर्पित हॉकी वॉकथॉन का आयोजन किया गया।
19 नवंबर से शुरू होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी

डिजिटल डेस्क न्यूज़/भोपाल। एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के आयोजन को लेकर राजधानी भोपाल में खेल उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में रविवार को मंत्री विश्वास सारंग के नेतृत्व में नारी शक्ति को समर्पित हॉकी वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इसमें मंत्री विश्वास सारंग के साथ ओलंपियन एवं भारतीय हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर भी शामिल हुए। हॉकी वॉकथॉन होटल लेकव्यू रंजीत से वन विहार तक निकाली गई। इसमें भोपाल शहर के हॉकी खिलाड़ी, प्रबुद्धजन, व्यापारी वर्ग, फिटनेस प्रेमी और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। वॉकथॉन के माध्यम से महिला हॉकी को प्रोत्साहित करने और आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

टूर्नामेंट के सभी मुकाबले बरखेड़ा नाथू स्थित अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे

राजधानी भोपाल में 19 से 28 नवंबर 2026 तक एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत सहित एशिया की छह शीर्ष टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के दौरान करीब 150 महिला हॉकी खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले बरखेड़ा नाथू स्थित अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। खास बात यह है कि दर्शकों के लिए स्टेडियम में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा, जिससे अधिक से अधिक खेल प्रेमी मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर सकेंगे।

वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का प्रसारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी किया जाएगा

एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का प्रसारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी किया जाएगा। प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण 166 देशों में स्टार स्पोर्ट्स और हॉटस्टार के माध्यम से होगा। इससे भोपाल में आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को वैश्विक दर्शकों तक पहुंच मिलेगी।

FIH कैटेगरी-1 स्टेडियम का गौरव

भोपाल के खेल इतिहास में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। राजधानी का अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम FIH कैटेगरी-1 स्टेडियम का गौरव प्राप्त करने वाला देश का दूसरा शहर बना है। यह उपलब्धि भोपाल में अंतरराष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन से भोपाल को अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी। वहीं, हॉकी वॉकथॉन के जरिए शहरवासियों को इस बड़े खेल आयोजन से जोड़ने और महिला हॉकी के प्रति उत्साह बढ़ाने का प्रयास किया गया।

Tags: asian womens hockeybhopal hockeybhopal newshockey champions trophyindia hockeymp sportsviral post
Previous Post

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा,रात में ठंडक दिन में हल्की गर्माहट

Next Post

कांग्रेस नेता पित्रोदा ने पीएम मोदी को बताया अपना गुजराती दोस्त और अब राहुल गांधी के एक बड़े दावे को भी खारिज किया

Next Post
कांग्रेस नेता पित्रोदा ने पीएम मोदी को बताया अपना गुजराती दोस्त और अब राहुल गांधी के एक बड़े दावे को भी खारिज किया

कांग्रेस नेता पित्रोदा ने पीएम मोदी को बताया अपना गुजराती दोस्त और अब राहुल गांधी के एक बड़े दावे को भी खारिज किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist