प्रशांत किशोर (prashant Kishor)ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर 6 लोगों की हत्या के अभियुक्त बताया
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने मंगलवार को PM मोदी को पत्र लिखकर सम्राट चौधरी पर कार्रवाई की मांग
डिजिटल डेस्क न्यूज़। बिहार में चुनावी ज्वार अब तेजी से फूटने लगा है। राजनीतिक दलों के नेताओं का टकराव अब खुलकर सामने आने लगा है। इसी कड़ी में जनसुराज के सुत्रधार प्रशांत किशोर ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर 6 लोगों की हत्या के अभियुक्त बताया है। अब इसे लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने मंगलवार को PM मोदी को पत्र लिखकर सम्राट चौधरी पर कार्रवाई की मांग की है।
उदय सिंह का कहना है, ’28 मार्च 1995 को हुए लौना परसा नरसंहार के दौरान कुशवाहा समुदाय के 6 लोगों की हत्या हुई थी। इस मामले में सम्राट चौधरी सहित 6 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वे कई महीनों तक जेल में रहे, उनकी जमानत दो बार खारिज हुई थी।’
इससे पहले सोमवार को जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पटना में सम्राट चौधरी और मंत्री अशोक चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने कहा, ‘सम्राट चौधरी 6 लोगों की हत्या के अभियुक्त हैं। बिहार के राज्यपाल, बिहार सरकार और केंद्र सरकार से मेरा अनुरोध है कि ये हत्या के आरोपी हैं। इनको पद से हटा कर गिरफ्तार किया जाए।
उन्होंने लिखा, ‘सम्राट ने मैट्रिक के एडमिट कार्ड के आधार पर अपनी उम्र 15 साल साबित की और नाबालिग का दर्जा पाकर रिहा हो गए, लेकिन बाद के चुनावी हलफनामों में उन्होंने अपना डेट ऑफ बर्थ- 1969 बताया, जिससे 2020 में उनकी उम्र 51 वर्ष हो जाती है। इससे यह स्पष्ट है कि सन 1995 में उनकी उम्र 26 साल थी, मतलब वे नाबालिग नहीं थे। यह विरोधाभास इस बात का भी संकेत है कि गलत डॉक्यूमेंट पेशकर उनकी जेल से रिहाई कराई गई और एक गंभीर अपराध से बचने का प्रयास किया।उदय सिंह ने आगे लिखा, इस प्रकार के व्यक्ति का उच्च पद पर बने रहना न केवल शासन की गरिमा को ठेस पहुंचाता है, बल्कि कानून के राज और लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनता का विश्वास भी कम करता है। इसलिए सम्राट चौधरी को तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त करें और कानून को अपना स्वाभाविक मार्ग अपनाने दें ताकि इस नरसंहार के पीड़ितों को न्याय मिल सके।


