– महिलाओं ने मिलजुल कर बने पकवान, रोज शाम को हो रहा भजन कीर्तन
भोपाल। हिंदुस्तान में इन दिनों गणेश उत्सव पर्व चल रहा है। गणेश भक्त धूमधाम से इस पर्व को मना रहे हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गणपति बप्पा के भक्त भगवान गणेश जी की भक्ति में डूबे हुए हैं। गणेश जी के भक्तों ने स्टर्लिंग एंक्लेव फेस- 2 में सामूहिक रूप से मिलकर भगवान श्री गणेश को “छप्पन भोग” लगाया। पंडित श्री अवधेश शुक्ल जी के मार्गदर्शन में गणेश चतुर्थी के दिन प्रारंभ से ही विधि विधान से रोज सुबह- शाम आरती पूजन किया गया। संध्याकालीन आरती के समय में सोसायटी की महिलाओं के द्वारा भजन कीर्तन किए गए। गणेश पर्व के सातवें दिन भगवान श्री गणेश को 56 भोग अर्पित किया गया।

स्टर्लिंग फेस 2 में गणेश पर्व को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। यह आयोजन प्रतिवर्ष सामूहिक रूप से आयोजित किया जाता है। गणेश पर्व के इस धार्मिक आयोजन में सोसायटी अध्यक्ष स्वप्निल समाधिया, आरपी शुक्ला, प्रवींद्र खरे सहित समस्त परिवारजनों और महिला मंडल की विशेष भूमिका से धार्मिक वातावरण में गणित उत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पंडित श्री अवधेश शुक्ल ने कहा कि यहां का वातावरण बहुत ही अच्छा है। मैं कई वर्षों से यहां पूजन पाठ कर रहा हूं। ऐसा वातावरण हर जगह होना चाहिए। मन प्रसन्नचित हो जाता है।




















Discussion about this post