चेहरे की चमक के साथ लाइफस्टाइल की निगेटिव भी इमेज बनाते हैं
डिजिटल डेस्क न्यूज़। चेहरे की खूबसूरती कौन नहीं चाहता। बगैर दाग धब्बे का चेहरा हर कोई पसंद करता है। अब बात करते हैं चेहरे पर पढ़ने वाले ब्लैकहेड्स की, जो आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोगों के चेहरे पर काले रंग के बेहद बारीक दाने नजर आते हैं। इन्हें ब्लैकहेड्स (Blackheads) कहा जाता है।
यह एक आम, लेकिन अक्सर नजरअंदाज की जाने वाली स्किन प्रॉब्लम है। लेकिन कई बार ये व्यक्ति के आत्मविश्वास को भी प्रभावित करती है। कुछ लोग तो इसकी वजह से दूसरों के सामने जाने से भी कतराते हैं। ऐसे में लंबे समय में यह समस्या मेंटल हेल्थ पर भी बुरा प्रभाव डालती है।
बता दें कि ब्लैकहेड्स एक्ने यानी मुंहासों का ही एक प्रकार है। एक स्टडी के मुताबिक, एक्ने (Acne) सबसे आम स्किन कंडीशन में से एक है, जो 85% से अधिक टीनएजर्स को प्रभावित करता है। हालांकि कुछ सावधानियों को अपनाकर इस समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है।
ब्लैकहेड्स स्किन पर दिखाई देने वाले छोटे-छोटे काले दाने होते हैं, जो चेहरे (खासतौर पर नाक और ठुड्डी) पर नजर आते हैं। ये तब होते हैं, जब रोमछिद्र यानी पोर्स सीबम (तेल), डेड स्किन सेल्स और गंदगी से बंद हो जाते हैं। हवा के संपर्क में आने पर ऑक्सीडेशन की वजह से इनका रंग काला हो जाता है।
कुल मिलाकर ब्लैकहेड्स मुंहासों का ही एक हल्का रूप हैं, जो दर्द नहीं करते हैं। लेकिन स्किन की बनावट और लुक पर असर डालते हैं। ब्लैकहेड्स आमतौर पर किशोरों को प्रभावित करते हैं, लेकिन ये किसी भी उम्र में हो सकते हैं।
चेहरे को सही तरीके से साफ न करना या बार-बार चेहरे को छूना, गंदगी और बैक्टीरिया को रोमछिद्रों तक पहुंचाता है, जिससे ब्लैकहेड्स हो सकते हैं। ब्लैकहेड्स लंबे समय से हैं, बढ़ते जा रहे हैं या मानसिक तनाव का कारण बन रहे हैं तो किसी डर्मेटोलॉजिस्ट से तुरंत संपर्क करें।




















Discussion about this post