मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
डिजिटल डेस्क न्यूज़।
मध्यप्रदेश के सतना जिले से एक दिल दहलाने वाली तस्वीर सामने आई है। एक महिला अपने पोते के इलाज के दौरान हाथ में ड्रीप लेकर खड़ी है। यह तस्वीर सतना जिला अस्पताल का बताया जा रहा है।युवक के साथ उसकी 72 साल की दादी भी अस्पताल पहुंची थी। जब ड्रिप का स्टैंड नहीं मिला तो दादी खुद ग्लूकोज की बोतल पकड़कर आधे घंटे तक खड़ी रही। इस दौरान अस्पताल के कर्मचारी और स्टाफ तमाशा देखते रहे। अस्पताल में मौजूद लोगों का कहना है कि लापरवाही के चलते के बुजुर्ग महिला को इतनी देर तक ड्रिप लेकर खड़े रहना पड़ा।
वहीं दूसरी ओर जिस एंबुलेंस से मरीज को अस्पताल पहुंचाया गया था वह मरीज को उतारने के बाद स्टार्ट नहीं हुई। वहां पर मौजूद लोगों को मजबूरन धक्का देकर गाड़ी को चालू कराना पड़ा। यह नजारा एमपी के स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल रहा था। बता दें कि इसके पहले भी टीकमगढ़ जिले में एक ऐसी ही घटना सामने आई थी।




















Discussion about this post