• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home State

छत्तीसगढ़ में जंगली हाथी ने दो दिन में तीन और लोगों को कुचलकर मार डाला

tmmirror.com by tmmirror.com
November 11, 2026
in State, छत्तीसगढ़
0
छत्तीसगढ़ में जंगली हाथी ने दो दिन में तीन और लोगों को कुचलकर मार डाला
491
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

 सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में कबरा के नाम से कुख्यात जंगली हाथी का कोहराम

डिजिटल डेस्क न्यूज़/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर जंगली हाथी का कोहराम सामने आया है। यहां के सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में कबरा के नाम से कुख्यात जंगली हाथी ने दो दिन में तीन और लोगों को कुचलकर मार डाला है। इस हाथी ने पिछले छह महीनों में 17 लोगों की जान ले ली है।

दीपावली की रात सूरजपुर जिले में कृष्णा राजवाड़े व मोहनलाल कंवर को इस हाथी ने कुचलकर मार डाला। इसके बाद उसने अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर बिशुन राम को भी कुचल दिया।

हालांकि, इन हादसों के बाद भी हाथी को ट्रेंक्यूलाइज कर कॉलर आइडी लगाने की अनुमति अब तक वन मुख्यालय से नहीं मिल सकी है।

सरगुजा के मुख्य वन संरक्षक डॉ. प्रणय मिश्रा ने बताया कि योजना के तहत प्रशिक्षित हाथियों की मदद से कबरा को ट्रेंक्यूलाइज किया जाएगा और कॉलर आइडी लगाई जाएगी। फिर उसे ट्रक से हाथियों के समूह वाले घने वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।

कॉलर से उसकी लोकेशन और व्यवहार पर नजर रखी जाएगी। व्यवहार नहीं बदला, तो उसे रेस्क्यू सेंटर में रखा जाएगा। सभी संसाधन तैयार हैं और एक सप्ताह के भीतर अभियान शुरू होने की उम्मीद है। सूरजपुर के वनमंडलाधिकारी विपुल अग्रवाल ने बताया कि प्रस्ताव भेजा गया है और जल्द अनुमति मिलने की संभावना है।

Tags: chhattisgarh newschhattisgarh updatehathi attackjungli hathi
Previous Post

MP NEWS : बोहरा समाज शांति प्रिय, व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी और देशभक्त समाज है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Next Post

अयोध्या में दीपोत्सव-2026 की भव्यता ने इस बार पर्यटन कारोबार को भी नई ऊंचाई दी

Next Post
अयोध्या में दीपोत्सव-2026 की भव्यता ने इस बार पर्यटन कारोबार को भी नई ऊंचाई दी

अयोध्या में दीपोत्सव-2026 की भव्यता ने इस बार पर्यटन कारोबार को भी नई ऊंचाई दी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist